{"_id":"6adbbae56d49172ee00fc354","slug":"emphasized-the-promotion-of-skill-development-hisar-news-c-21-hsr1020-978862-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कौशल विकास को बढ़ावा देने आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कौशल विकास को बढ़ावा देने आह्वान
Sat, 24 Oct 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
हांसी। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने शुक्रवार को बाल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर सेंटर को आधुनिक बनाने, महिलाओं व युवाओं के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऑडिटोरियम निर्माण पर जोर दिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने पत्नी पूनम बत्रा के साथ पहुंचे न्यायमूर्ति स्वागत किया। न्यायमूर्ति ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने सिलाई सेंटर, कंप्यूटर सेंटर, लाइब्रेरी और डे केयर सेंटर का जायजा लिया। यहां उन्होंने दो बच्चों का जन्मदिन मनाया और फल-चॉकलेट बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर हांसी जिले में वृद्धजनों की देखभाल और सुविधाओं के लिए ओल्ड एज होम स्थापित करने की अनुशंसा सरकार को भेजे जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार खुर्शीद, ओमप्रकाश और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।