{"_id":"63e9311213693014950689e4","slug":"eligible-students-will-get-scholarship-only-after-linking-aadhaar-number-with-bank-account-hisar-news-c-21-hsr1020-54310-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: बैंक खाते से आधार नंबर लिंक कराने पर ही पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: बैंक खाते से आधार नंबर लिंक कराने पर ही पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
हिसार। सरकारी व सभी एडेड कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते से आधार कार्ड नंबर लिंक करवाना होगा। अगर 28 फरवरी तक पात्र विद्यार्थी आधार नंबर लिंक नहीं करेंगे तो उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी गवर्नमेंट व एडेड कॉलेजों के प्राचार्याें को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में करीब 66027 पात्र विद्यार्थी हैं।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय का कहना है कि बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक न होने के कारण छात्रवृत्ति खाते में जमा करवाने वाली ट्रांजेक्शन पूरी नहीं हो रही, जिसका मुख्य कारण है कि एडमिशन लेते समय और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों ने जो डॉक्यूमेंट्स कॉलेज में जमा करवाए थे उनका बैंक खाते की डिटेल से मिलान नहीं हो रहा है।
आवेदन की बढ़ाई जा चुकी है तिथि
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न 10 छात्रवृत्तियों के लिए आवदेन करने की तारीख को बढ़ा दिया है। विद्यार्थी अब 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले 31 जनवरी इसकी अंतिम तारीख थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों को इसका आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पढ़ाई पूरी होने तक मोबाइल नंबर न बदलें विद्यार्थी
कॉलेज प्रोफेसर का कहना है कि प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर नहीं बदलना है। अक्सर देखने में आता है कि दाखिला लेने बाद अधिकतर विद्यार्थी अपना मोबाइल नंबर बदल लेते हैं। इसके कारण वे कॉलेज की ओर से मिलने वाली कई सूचनाओं से चूक जाते हैं। उनका कहना है कि आवेदन के साथ दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर ही विद्यार्थियों से संपर्क किया जाता है। वह मोबाइल नंबर उनका आधार कार्ड व फेमिली आईडी से भी लिंक होता है। ऐसे में विद्यार्थी अपना मोबाइल नंबर पढ़ाई पूरी न होने तक न बदलें।
बैंक शाखा जाकर या ऑनलाइन कर सकते हैं आधार लिंक
गवर्नमेंट कॉलेज हिसार के स्कॉलरशिप ब्रांच के कन्वीनर डॉ. प्रवीन बिश्नोई ने बताया कि छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों का आधार कार्ड नंबर बैंक खाते से लिंक या सीड करवाना अनिवार्य है। विद्यार्थी बैंक शाखा में जाकर या ऑनलाइन स्वयं यह कर सकते हैं। आधार नंबर लिंक होने से बाद ही छात्रवृत्ति जारी होगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज विद्यार्थी अब 28 फरवरी तक उच्चतर शिक्षा विभाग की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को ये मिलती है छात्रवृत्ति
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज व यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्टमेट्रिक स्कॉलरशिप के तहत मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप, कंसोलेडेडेट स्टायफंड ऑफ फ्रीडम फाइटर, स्टेट मैरिट स्कॉलरशिप फोर यूजी गर्ल्स स्टूडेंट, हरियाणा स्टेट मेरिटोरियस इनसेंटिव स्किम, स्टेट मेरिट स्कॉलरशिप टू यूजी पीजी स्टूडेंट्स, लोवर इनकम ग्रुप स्कीम।
इस जिले के इतने विद्यार्थी हैं छात्रवृत्ति के पात्र
हिसार- 6525
यमुनानगर- 6035
कुरूक्षेत्र- 5698
फतेहाबाद-4633
सिरसा- 4561
रोहतक- 4152
कैथल- 4128
भिवानी- 3787
अंबाला- 3642
सोनीपत- 3339
करनाल- 3303
पलवल- 2533
पानीपत- 2462
फरीदाबाद- 2439
जींद- 2200
रेवाड़ी- 2099
महेंद्रगढ- 1430
गुरुग्राम- 1042
झज्जर- 863
चरखीदादरी- 624
पंचकुला- 278
नूंह- 254