फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity employees protest against online transfer policy, express anger against the government

Hisar News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees protest against online transfer policy, express anger against the government
अग्रोहा में ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली निगम के कर्मचारी।
अग्रोहा। अग्रोहा में मंगलवार को बिजली निगम की ऑनलाइन तबादला नीति के खिलाफ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिजली कर्मचारी नेता उमेश बूरा के नेतृत्व में किया गया। इसमें क्षेत्र के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि बिजली निगम की ओर से एएलएम, जेई, एसए और तकनीकी कर्मचारियों के लिए शुरू की जा रही ऑनलाइन तबादला नीति अन्यायपूर्ण है और इससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। यह नीति न केवल कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है, बल्कि इससे पारदर्शिता की बजाय पक्षपात और अव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता उमेश बूरा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार का यह कदम कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने वाला है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा के बिजली कर्मचारी इस नीति का विरोध कर रहे हैं और एकजुट होकर इसे रद्द कराने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अग्रोहा में पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed