फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity Corporation's cash counters will remain open on Saturdays till March 31.

Hisar News: 31 मार्च तक शनिवार को भी खुलेंगे बिजली निगम के कैश काउंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's cash counters will remain open on Saturdays till March 31.
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया है। निगम के निर्देशानुसार हिसार जोन के अंतर्गत आने वाले सभी उपमंडलों के कैश काउंटर अब प्रत्येक शनिवार को भी खुले रहेंगे जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) डीएचबीवीएन हिसार द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। निगम प्रवक्ता ने बताया कि यह व्यवस्था 31 मार्च तक लागू रहेगी ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिल जमा कर सकें। निगम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था की जानकारी विभिन्न माध्यमों से उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। इसके साथ ही डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

निगम की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बकाया वसूली के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए और क्षेत्र में सक्रिय रूप से अभियान चलाया जाए, ताकि निगम द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य (आरआईबी) को समय पर हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed