फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity Corporation upgraded the software, errors in bills will be removed

Hisar News: बिजली निगम ने सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया, बिलों की त्रुटियां होंगी दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation upgraded the software, errors in bills will be removed
इंजीनियर वनिता सिंह, परियोजना निदेशक, विद्युत सदन।
हिसार। बिजली बिलों में आ रही त्रुटियों को दुरुस्त करवाने के लिए अब उपभोक्ताओं को एक्सईएन-एसडीओ के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि बिजली निगम ने विद्युत सदन स्थित सीबीओ में उपकरणों के सॉफ्टवेयरों को अपग्रेड किया है, जिसका नाम रियल टाइम स्पॉट बिलिंग है। उसके बाद डिविजन और फिर सब-डिविजनानुसार इस सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया जाएगा। ताकि डिविजन व सब-डिविजन में ही बिजली बिलों की समस्या को दुरुस्त किया जा सके। इससे फायदा यह होगा कि एक तो समय की बचत होगी। क्योंकि यदि कोई बिल दुरुस्त के लिए सीबीओ कार्यालय में आते हैं तो चार से पांच दिन में बिल दुरुस्त होकर डिविजन व सब-डिविजन में आते हैं। यह समय नहीं लगेगा। तो दूसरा घर पर बिजली बिल देने आए कर्मचारी ही ऑन द स्पॉट समस्या का हल कर सकेंगे। हालांकि निगम के अधिकारी ने बताया कि 80 से 85 फीसदी तक बिजली बिलों की त्रुटियों से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

मैनुअल बिल पर लगेगी रोक
बिजली बिल में अधिकांश त्रुटियां तब आती हैं जब मैनुअल अर्थात लिखित में बिजली बिल की रीडिंग को नोट कर बनाया जाता है। इससे बीते बिलों व वर्तमान के आंकड़ों में तालमेल न होने से त्रुटियों होने के अवसर बढ़ जाते हैं। निगम की तरफ से प्रयास है कि बिजली बिलों को मैनुअल न बनाकर ऑनलाइन माध्यम से बनवाया जाए, जिससे सॉफ्टवेयर बिजली बिलों को दुरुस्त रखेगा। साथ ही पिछले रिकॉर्ड को भी योजनाबद्ध तरीके से प्रबंध रखेगा। हिसार सर्कल में विभिन्न कैटेगरी में 4,41,898 बिजली कनेक्शन हैं।
विज्ञापन


------------------हमारी तरफ से सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है। पहले विद्युत सदन के सीबीओ कार्यालय और उसके बाद डिविजन व सब-डिविजन के उपकरणों के साफ्टवेयर अपग्रेड किए जाएंगे। जिसे रियल टाइम स्पॉट बिलिंग सॉफ्टवेयर नाम दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को दुरुस्त बिजली के बिल मिलेंगे। - इंजीनियर वनिता सिंह, परियोजना निदेशक, विद्युत सदन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed