फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity Corporation imposes 12 hours cut on consumers without prior notice

Hisar News: बिना पूर्व सूचना उपभोक्ताओं पर बिजली निगम ने थौपी 12 घंटे की कटौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation imposes 12 hours cut on consumers without prior notice
हिसार। सूर्य रेलवे फाटक पर अंडरपास की आरसीसी बॉक्स लांचिंग से पहले शनिवार को बिजली बिजली निगम ने अंडरपास के बीच में आ रही अंडरग्राउंड केबल को हटाने के लिए 11 केवी की लाइन को खंभों से शिफ्ट किया। जिसके चलते करीब 40 हजार की आबादी को 12 घंटे की अघोषित कटौती सहनी पड़ी। बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई। उपभोक्ता दिनभर अधिकारियों के पास फाेन करते रहे। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि 12 घंटे में 10 पोल खड़े किए। 11 केवी क्षमता की 340 मीटर लंबी लाइन डाली गई। रविवार को हिसार-रेवाड़ी, हिसार-दिल्ली रूट पर रेल सेवाएं 9 घंटे बंद रहेंगी।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 33 केवी की लाइन को सूर्य नगर की ओर से होते अर्बन एस्टेट की ओर आती है। जो सूर्य नगर फाटक के नीचे से अंडर ग्राउंड थी। जो विद्युत नगर सब स्टेशन से अर्बन एस्टेट टू, डीसी कालोनी, एमसी कालोनी, मॉडल टाउन एरिया को बिजली आपूर्ति करती है। इन कालोनियों की आबादी करीब 40 हजार है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली निगम के अधिकारियों से अंडर ग्राउंड लाइन को हटाकर उसे ओवरहेड करने का अनुरोध किया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बड़ी मुश्किल से रविवार के लिए रेलवे का ब्लॉक मिला है। इसलिए यह काम शनिवार रात तक हर हाल में पूरा करना होगा। बिजली निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार रात से ही काम शुरू किया। शनिवार की सुबह 11केवी की अंडर ग्रांउड लाइन को शिफ्ट करने के लिए करीब 25 कर्मचारी लगाएं। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, रेलवे के कर्मियों का सहयोग लिया गया। बिजली निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बिना पूर्व सूचना बिजली कटौती कर दी। उपभोक्ताओं ने कटौती के बारे में पूछा तो निगम अधिकारियों ने दो घंटे बाद बिजली बहाल करने की जानकारी डाली। रात करीब 9 बजे तक करीब 12 घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई।
विज्ञापन


हमें आपात स्थिति में यह लाइन शिफ्ट करनी पड़ी। 10 नये खंभे लगाकर उन पर 340 मीटर लंबी लाइन डालना चुनौती का काम था। हमारे कर्मी सुबह से ही लगे हुए थे। हमारा प्रयास उपभोक्ताओं को दूसरे फीडर से कुछ-कुछ समय आपूर्ति देने का था। अंडर ग्रांउड लाइन की खोदाई जेसीबी से करवाने के दौरान लाइन कट जाने के कारण हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं को हुई परेशानी के लिए माफी चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन कुंडू, एक्सईएन, डीएचबीवीएन, हिसार


आज 14 ब्लॉक रखे जाएंगे....
सूर्य नगर फाटक पर रविवार को अंडरपास के लिए आरसीसी बॉक्स लांचिंग के लिए रेलवे की तरफ से सुबह 9 से शाम 7 बजे तक का ब्लॉक दिया गया है। ब्लॉक के दौरान 13 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। अंडरपास में कुल 46 आरसीसी बॉक्स रखे जाने हैं। सुबह 9 से शाम 7 बजे के ब्लॉक के दौरान इनमें से 14 ब्लॉक ही रखे जाएंगे। बाकी बॉक्स रेल सेवाएं चालू होने के बाद साइडों में रखे जाएंगे। लांचिंग को लेकर 350 टन, दो क्रेन 300-300 टन व एक क्रेन 250 टन क्षमता की चार क्रेन लगाएंगे।

रविवार को ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
सुबह 9:27 बजे-गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस
सुबह 11:40 बजे-कोटा-हिसार
दोपहर 12:30 बजे-बांद्रा-जम्मूतवी
दोपहर 12:35 बजे-रेवाड़ी-बठिंडा
दोपहर 01:40 बजे-जयपुर-हिसार
दोपहर 01:40 बजे-दिल्ली-हिसार
दोपहर 02:20 बजे-हिसार-जयपुर
दोपहर 02:30 बजे-हिसार-रेवाड़ी
शाम 04:05 बजे-मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर
शाम 04:13 बजे-फाजिल्का-रेवाड़ी
शाम 04:55 बजे-बठिंडा-गोरखपुर
शाम 05:35 बजे-हिसार-कोटा
शाम 06:05 बजे-दिल्ली-बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed