फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity Corporation cut off the connections of 112 defaulters In Hisar

बिजली निगम की सख्ती: बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए 65 टीमें फील्ड में उतरी, 112 कनेक्शन काटे

Tue, 13 Dec 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 11:56 PM IST
सार

स्प्लैश वाटर पार्क का 8 लाख और नलवा लैब का 80 हजार का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया। रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एलआईसी कार्यालय का करीब 1.50 लाख रुपये का बिल बकाया है।

विज्ञापन
Electricity Corporation cut off the connections of 112 defaulters In Hisar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हिसार सर्कल की 65 टीमों ने मंगलवार को बिजली बिल न भरने वाले बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने शुरू किए। पहले दिन अलग-अलग टीमों ने सिविल लाइन एरिया व सिटी एरिया में 69 लाख का बिजली बिल बकाया होने पर 112 कनेक्शन काटे। इन डिफाल्टरों में शामिल स्प्लैश वाटर पार्क का 8 लाख तो नलवा लैब का 80 हजार, रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एलआईसी कार्यालय का करीब 1.50 लाख रुपये का बिल बकाया है।

विज्ञापन


वहीं बिजली कनेक्शन कटने की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को 641 बकायदारों ने बिजली के बिल भर दिए, जिनसे बिजली निगम को 70 लाख 43 लाख रुपये की रिकवरी हुई। बता दें कि हिसार बिजली सर्कल में 10047 उपभोक्ताओं पर 18.36 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन


हिसार बिजली निगम ने एसई एसएस राय ने अभियान को लेकर सभी एसडीओ और एक्सईएन के साथ मीटिंग कर निर्देश दिए हैं। सभी सब डिविजनों पर अभियान को लेकर एक दिसंबर से ही तैयारियां की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फोन करके दी थी सूचना
बिजली निगम के जेई और लाइनमैनों ने सभी बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की है। प्लानिंग के अनुसार के सबसे पहले बड़े बकायेदारों के चालान काटे हैं। बिजली निगम एसई एसएस रॉय ने बताया कि बिजली निगम की ओर से इन बकायेदारों को एक सप्ताह फोन कॉल करके बिल भरने की सूचना दी गई थी।

एक्सईएन विजेंद्र लांबा ने बताया कि मंगलवार को एनडीएस व इंडस्ट्रीयल बिजली कनेक्शन काटे हैं। हिसार डिविजन वन में एनडीएस के 36 व इंडस्ट्रीयल के 10 कनेक्शन काटे हैं, जिनमें 22.56 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।

  •  डिविजन नंबर दो में एनडीएस के 27, इंडस्ट्रीयल के 9 कनेक्शन काटे हैं, जिनमें 18.55 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।
  •  हांसी डिविजन में एनडीएस के 18 व इंडस्ट्रीयल के 12 कनेक्शन काटे हैं, जिनमें 28.77 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।
  •  पूरे हिसार सर्कल में एनडीएस के 81 व इंडस्ट्रीयल के 31 बिजली कनेक्शन काटे हैं, जिनमें बिजली निगम का कुल 69.88 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।


मंगलवार को रिकवरी का ब्योरा 

  •  हिसार डिविजन वन में कुल 141 बकायेदारों ने बिल भरे, जिनमें से बिजली निगम को 24.19 लाख की रिकवरी हुई।
  •  हिसार डिविजन दो में 403 बड़े बकायेदारों ने बिजली बिल भरे, जिनसे बिजली निगम को कुल 35.83 लाख रुपये की रिकवरी हुई।
  •  हांसी डिविजन में 97 बड़े बकायेदारों ने बिजली बिल भरे, जिनसे बिजली निगम को कुल 10.39 लाख रुपये की रिकवरी हुई।
  •  पूरे हिसार सर्कल में कुल 641 बड़े बकायेदारों ने बिजली बिल भरे हैं, जिससे बिजली निगम को एक दिन में 70.43 लाख रुपये की रिकवरी हुई है। 


सर्कल में इतना  बिजली बिल बकाया
श्रेणी                   कनेक्शन    बकाया 

  • डीएस व एनडीएस    9296    13 करोड़ रुपये
  • सरकारी विभाग    302    2.14 करोड़ रुपये
  • औद्योगिक इकाई    449    3.22 करोड़ रुपये


लंबे समय से बिजली बिल न भरने वाले बड़े बकायादारों का कनेक्शन काटने का अभियान जारी किया है। मंगलवार को पहले दिन हिसार सर्कल में 112 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अभियान निरंतर जारी रहेगा। हमारा सभी उपभोक्ताओं से यही कहना है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें।  - एसएस रॉय, एसई, बिजली निगम हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed