फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   electricity bill hisar, hisar, Hisar

रेडियो, टीवी रिपेयर की दुकान का बिजली बिल 1 लाख 17 हजार

Fri, 25 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 25 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
electricity bill hisar, hisar, Hisar
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
बिजली निगम कर्मियों की बिलों को लेकर लापरवाही बरतने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। शहर के निरंकारी भवन रोड स्थित संत नगर में एक दुकान का तीन महीने का बिजली बिल 1 लाख 17 हजार रुपये आया है। बिल को देखकर चौंके दुकान संचालक महाबीर ने बताया कि उनकी रेडियो, टीवी रिपेयर की दुकान है। इससे पहले दुकान का बिजली बिल तीन महीने में 1000 रुपये से अधिक नहीं आया है। लेकिन इस बार बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 1 लाख से अधिक का बिल आया है। इस बात की शिकायत जब बिजली विभाग में करने गए तो उन्होंने सर्वर न चलने की बात कहकर बाद में आने की बात कही है। महाबीर ने बताया कि उनकी दुकान पर लगातार बिल नहीं भेजा जा रहा है। तीन महीने बाद बिजली विभाग ने बिल भेजा है, जिसमें पिछले बकाये के रूप में एक लाख तक की राशि दी गई। जबकि पिछले तीन महीने के अलावा हमारा कोई बिल बकाया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed