{"_id":"6675be764aae9433be021ccc","slug":"electric-current-came-in-the-pole-in-sector-14-two-cows-died-hisar-news-c-21-hsr1005-406263-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर-14 में खंभे में आया करंट, दो गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर-14 में खंभे में आया करंट, दो गायों की मौत
विज्ञापन
सेक्टर 14 में करंट लगने से मरीं दो गाय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर-14 में वीरवार रात बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भरा है। एक बिजली के खंभे के पास पानी भरने से करंट फैल गया। इस दौरान दो गायों की मौत हो गई। वहीं, गोसेवक का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी करीब पांच घंटे तक लाइट बंद नहीं करवाई गई। गोसेवक ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दी है।
गो सेवा हेल्प लाइन के प्रधान सीताराम सिंगल ने बताया कि सेक्टर-14 के मकान नंबर 293 के पास लगे बिजली के खंभे में वीरवार रात को करंट आ गया। करंट की चपेट में आने एक गाय की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे सेक्टरवासियों ने गाय को देखा। इस दौरान उन्होंने खंभे को टेस्टर से चेक किया तो उसमें करंट फैला था। खंभे के पास जलभराव होने पर लाइन बंद करने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत भी कराया। इस दौरान सेक्टरवासियों ने पहरा भी लगाया कि कहीं कोई करंट की चपेट में न आ जाए। बावजूद इसके एक और गाय खंभे के पास पहुंच गई और करंट लगने से उसकी भी मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि अगर बिजली निगम के अधिकारी समय पर लाइन बंद कर देते तो एक गाय की जान बच सकती थी। हालांकि बाद में बिजली निगम के एसडीओ घटनास्थल पर पहुंचे और लाइट को बंद करवाया।
गोहत्या का केस दर्ज करने की मांग
सीताराम सिंगला ने बिजली निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ गो हत्या का केस दर्ज करवाने की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी। शहर में लगभग हर जगह खंभों पर पुरानी खुली नंगी तारों के लटकने, खंभों पर तारों के गुच्छे, खंभों पर जमीन से मात्र एक दो फुट की ऊंचाई पर लगे बिजली मीटर के कारण हादसे हो रहे हैं। शहर में करीब 5 हजार बेसहारा पशु खुले में घूम रहे हैं।