फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Election strategy for victory and defeat is being made

Hisar News: कई जगह बन रही हार-जीत की चुनावी रणनीति

Thu, 16 May 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 16 May 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Election strategy for victory and defeat is being made
जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की ड़यूटी तय करते कार्यालय प्रबंधन टीम के सदस्य।
हिसार। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सैंकडों गाड़ियां शहर से गांवों की ओर दौड़ रही हैं। चुनाव कार्यालयों में सुबह से शाम तक गहमा गहमी रहती है। कही चाय की चुस्की पर तो कहीं हुक्के पर रणनीति बन रही हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से ही कार्यालय पहुंचना शुरू हो जाते हैं। 10 बजे तक सभी अपनी तय ड्यूटी के अनुसार फील्ड में निकल जाते हैं। दिनभर प्रचार के बाद कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच कर अपनी रिपोर्ट देते हैं। कार्यालयों में पहुंचने पर उनके लिए चाय, लड्डू, मट्ठी व लंच, डिनर का प्रबंध किया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, निर्वाचन आयोग की टीमें रोजाना पार्टियों के कार्यालयों में पहुंच कर वीडियोग्राफी कर रही हैं। इस कारण कार्यालयों में कुर्सी से लेकर गद्दे तक गिनती के हिसाब से रखे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के ठहरने व खाने के लिए कार्यालयों से इतर दूसरे स्थानों पर प्रबंध किए गए हैं। भुगतान भी एक मुश्त करने के बजाय अलग-अलग लोगों के जरिये कराया जाता है। बुधवार को अमर उजाला संवाददाता ने प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के चुनावी कार्यालयों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर : 1 बजकर 20 मिनट : आठ विंग को अलग-अलग काम बांटा
जजपा ने अपना मुख्य चुनाव कार्यालय लाजपत नगर स्थित पार्टी कार्यालय को ही बनाया है। यहां केसी बांगड, रणधीर सिंह, राहुल शर्मा, आकाश चावला, ताराचंद बाजेंका, तरुण गोयल, सतीश बेनीवाल की निगरानी में 8 अलग-अलग विंग काम करती हैं। सभी के गाड़ियाें, टेंट आदि के प्रबंध समेत अन्य काम बांटे गए हैं। कार्यालय के ही एक कोने में चाय-मट्ठी व लड्डू का प्रबंध किया गया है। इस कार्यालय के अधीन सभी विधानसभा में एक-एक कार्यालय है। हर विधानसभा कार्यालय के नीचे जोन के कार्यालय हैं। सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक कार्यकर्ताओं का आना-जाना रहता है। कार्यालय के बेसमेंट में स्टोर बनाया गया है, जहां प्रचार के लिए झंडे, फ्लैक्स, चाबी के निशान रखे हैं। युवाओं की ओर से दुष्यंत चौटाला के प्रोग्राम की डिमांड सबसे अधिक आ रही है।

दोपहर बाद 2 बजकर 05 मिनट : कार्यालय में रखे कंप्यूटर से चल रहा सोशल मीडिया पर प्रचार
राजगढ़ रोड पर कांग्रेस कार्यालय को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी ने अपना मुख्यालय कार्यालय बनाया है। यहां बजरंग दास गर्ग, अंजनी प्रसाद, कृष्ण सिंगला, कृष्ण सिंगला टीटू, सतेंद्र सहारण की टीम कार्यालय प्रबंधन को देखते हैं। यहां जमीन पर कुछ गद्दे डाले गए हैं। साइड में बड़े आकार के भोंपू रखे हैं। कार्यकर्ताओं के लिए चाय का प्रबंध है। कुछ कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। यहां कुछ स्थानों पर जयप्रकाश जेपी के कार्यक्रमों की लिस्ट चस्पा की गई है। कार्यालय के एक कमरे में कंप्यूटर रखा गया है। जिस पर मीडिया व सोशल मीडिया के लिए सामग्री तैयार की जाती है। रात दस बजे तक गाड़ियों का आवागमन रहता है।


दोपहरबाद 2 बजकर 40 मिनट : सिरसा, रानियां से आए कार्यकर्ता प्रचार में जुटे
सुशीला भवन में भाजपा ने अपना कार्यालय बनाया हुआ है। पार्टी के झंडे- बैनर के लिए एक अलग से कमरा बनाया गया है। सिरसा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रचार के लिए आए हुए हैं। हुक्का गुड़गुड़ाते हुए रानियां से आए राम सिहं ने बताया रोजाना 10 गांवों में जाते हैं। अपनी रिश्तेदारी के लोगों की लिस्ट दिखाते हुए कहा कि 50 वोट डलवाना पक्का करूंगा। देवेंद्र सिंह कार्यालय में ड्यूटी संभाले हैं। उन्होंने बताया कि प्रचार की लिस्ट भाजपा कार्यालय में तय होती है। यहां पहली मंजिल पर मीडिया रूम, मीटिंग रूम, कॉलिंग रूम बनाया गया है। भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह सुबह 9 से 10 बजे के बीच यहां कुछ देर के लिए आते हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देश देने के बाद गांवों में निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed