फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Election of Youth congress, urben area not interested, hisar

शहर के यूथ की कांग्रेस और चुनाव दोनों से दूरी

Sat, 03 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 03 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Election of Youth congress, urben area not interested, hisar
यूथ कांग्रेस का चुनाव - फोटो : bureau

यूथ कांग्रेस के चुनाव मंथन करने के लिए कांग्रेस को सबक दे सकते हैं। खासतौर पर हिसार शहर बेहद खराब प्रदर्शन रहा। डेढ़ लाख से ज्यादा मतदाता वाली इस विधानसभा में यूथ कांग्रेस के कुल 745 मतदाता थे। इसमें महज 163 ने ही वोट का उपयोग किया।

विज्ञापन


हिसार जिले की सात विधानसभा में करीब दस लाख मतदाता हैं, जिसमें 17 से 27 वाले युवाओं की संख्या पांच लाख के करीब है। यूथ कांग्रेस के केवल 13913 सक्रिय सदस्य बनाए जा सके। इसमें में से महज 4503 मतदाताओं ने वोट डाला। सबसे अधिक मतदान का रिकॉर्ड आदमपुर के नाम रहा। यहां 1167 मतदाताओं ने वोट का उपयोग किया। हिसार में 745 में से 163 मतदाताओं ने वोट डाला।
विज्ञापन


हिसार में यूथ कांग्रेस का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। करीब डेढ़ लाख से अधिक मतदाता वाली इस विधानसभा में कांग्रेस के 745 सक्रिय सदस्य बन सके। इसमें भी 582 वोट डालने नहीं आए। केवल 36 प्रतिशत मतदाता ही वोट डालने पहुंचे। अगर यूथ कांग्रेस के चुनाव से आंकलन करें तो हिसार शहर का युवा कांग्रेस से दूर है। शहर के युवा कांग्रेस की राजनीति के साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस में अलग अलग गुट से जुडे़ होने के बावजूद यूथ कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपने आला नेताओं से दूरी बनाए रखी। किसी भी प्रत्याशी ने अपने होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर में अशोक तंवर, किरण चौधरी, भूपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, अजय यादव, कुमारी सैलजा, संपत सिंह, सावित्री जिंदल का फोटो नहीं लगाया। युवाओं ने इन नेताओं के नाम को भी अपने प्रचार में खुलकर उपयोग नहीं किया। युवा कांग्रेस चुनाव में प्रत्याशियों ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी के ही फोटो लगाए।


जून जुलाई में चलाया था अभियान
युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए जून जुलाई में विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें यूथ कांग्रेस के सदस्य बनाए गए थे। हिसार जिले से करीब 22 हजार सदस्य बनाए गए थे। मतदाताओं का पूरा रिकार्ड न होने पर यह सूची 13913 पर अटक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed