{"_id":"5841ca6a4f1c1b3413de5cbc","slug":"election-of-youth-congress-aanand-jaakhad-disstrict-president-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत सिंह के समर्थकों ने लहराया जीत का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत सिंह के समर्थकों ने लहराया जीत का परचम
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस का चुनाव
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस के चुनावों में प्रो. संपत सिंह के समर्थकों ने जीत का परचम लहराया है। जिला अध्यक्ष से लेकर सात विधानसभा अध्यक्षों तक अधिकतर पदों पर संपत सिंह, रणदीप सुरजेवाला, भूपेंद्र हुड्डा गुट प्रभावी रहा।
विज्ञापन
जिला महासचिव का पद कुलदीप बिश्नोई समर्थक ने जीता। जिला अध्यक्ष के लिए प्रोफेसर संपत सिंह व रणदीप सुरजेवाला के समर्थक आनंद जाखड़ 1691 वोट लेकर जीते। कुलदीप बिश्नोई गुट के वरुण गौड़ 1156 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
अशोक तंवर समर्थक माने जा रहे सतेंद्र सहारण तीसरे स्थान पर रहे। बिजेंद्र हुड्डा को चौथा स्थान मिला। पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला का बेटा सुरेश घोडेला 94 वोट लेकर सबसे फिसड्डी नंबर पर रहे। जिला महासचिव में कुलदीप बिश्नोई समर्थक पूनम ताखर विजयी रहे।
विज्ञापन
विधानसभा में यह जीते
हिसार विधानसभा से सावित्री जिंदल के समर्थक अर्जुन ठाकुर जीते। आदमपुर से संपत सिंह के सगे भांजे संजय लौरा ने क़ुलदीप बिश्नोई समर्थक बबलू कलचानिया को हराया। नलवा से संपत सिंह के समर्थक मनोज नैन मात्रश्याम ने कुुलदीप बिश्नोई समर्थक मनोज टाक को हराया।
बरवाला से रणदीप सुरजेवाला समर्थक दिनेश पूनिया जीते। उकलाना से दीपेंद्र हुड्डा समर्थक मीनू लितानी जीत। उन्होंने कुलदीप बिश्नाई समर्थक कृष्ण को 4 वोट से हराया। हांसी से राजेश कुलाना संपत सिंह समर्थक जीते। नारनौंद में रवि गुराना दीपेंद्र हुड्डा समर्थक जीते।
जिला अध्यक्ष
विजेता वोट उपविजेता वोट तृतीय वोट चतुर्थ वोट पांचवां वोट
आनंद जाखड़ 1691 वरुण गौड़ 1156 सतेंद्र सहारण 889 बिजेंद्र हुड्डा 539 सुरेश घोडेला 94
जिला महासचिव
पूनम ताखर 1292 मनोज 1084 तेजबीर सिंह 833 विकास संधू 498 दीपक ढिल्लो 374
विधानसभा का रिजल्ट
विधानसभा विजेता वोट उपविजेता वोट तृतीय वोट चतुर्थ वोट
हिसार अर्जुन ठाकुर 159 ----- ----- -----
नारनौंद रवि गुराना 225 संदीप 112 दीपक 86 सुरेंद्र 11
आदमपुर संजय लौरा 671 बबलू 392 संदीप 97 संदीप कुमार 7
नलवा मनोज नैन 379 मनोज टाक 269 धर्मबीर 158 अनिल कुमार 13
हांसी राजेश कुलाना 263 नरेश कुमार 153 मनदीप 143 संजय 21
उकलाना मीनू लितानी 239 कृष्ण 235 सुनील 113 विजय कुमार 17
बरवाला दिनेश कुमार 555 ----- ----- -----
सबसे कम वोट लेकर भी महासचिव बने
लियाकत अली सबसे कम वोट लेकर भी महासचिव बने। जिला महासचिव के कुल पांच पद हैं। इसमें एक पद अल्पसंख्यक के लिए आरक्षित है। इस केटेगरी में केवल लियाकत अली का नाम था। जिला महासचिव के लिए कुल 265 सबसे कम वोट लेकर भी महासचिव बन गए।
आवेदन करने वाले सभी बने महासचिव
महासचिव के कुल सात पद थे, जिसमें पांच पद सामान्य वर्ग के लिए थे। सामान्य वर्ग के 4 आवेदन थे। एक अनुसूचित वर्ग तथा एक अल्पसंख्यक का आवेदन था। ऐसे में सभी आवेदन करने वाले सभी महासचिव बन गए।