फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Election of Satrol Khap Pradhan postponed

Hisar News: सतरोल खाप प्रधान का चुनाव स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Election of Satrol Khap Pradhan postponed
नारनौंद। सतरोल खाप की कार्यकारिणी का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर इस्तीफा दे दिया था और नई कार्यकारिणी के चुनाव 4 जून को होने थे, लेकिन चार दावेदारों में से किसी पर भी सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। पंचायत की अध्यक्षता सतरोल खाप के पूर्व प्रधान रामनिवास लोहान ने की।
विज्ञापन

लोहान ने बताया कि अब उगालन, बास, पेटवाड़ व नारनौंद तपे के चारों प्रधान खाप के लोगों से विचार-विमर्श कर एक समय निर्धारित किया जाएगा और पंचायत बुलाकर सतरोल खाप के प्रधान का चुनाव किया जाएगा। रविवार को हुई पंचायत में उगालन तपा की तरफ से प्रधान पद के लिए चार लोगों ने अपनी दावेदारी जताई। इसमें मास्टर उमेद सिंह, दलबीर डीपी, वजीर मोहला व उदयबीर ने अपनी दावेदारी जताई, लेकिन पांच घंटे चली खाप की पंचायत में किसी पर भी सहमति नहीं बन पाने के कारण चुनाव को स्थगित करना पड़ा। पंचायत में काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन

प्रधान पद के चुनाव के लिए किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। वहीं माजरा प्याऊ पर बन रहे खाप के चबूतरे को लेकर भी पंचायत की तरफ से बार-बार कहा गया कि खाप के चबूतरे के लिए ग्राम पंचायत माजरा द्वारा दी गई जमीन पर जल्द से जल्द बनाया जाएगा। इसके लिए 36 बिरादरी के हर व्यक्ति के सहयोग के रूप में 100 रुपये लेकर व्यक्ति की हिस्सेदारी की जाएगी, ताकि चबूतरे में हर व्यक्ति की बराबरी की हिस्सेदारी रहे। इस मौके पर प्रधान नारनौंद से कृष्ण लोहान, बास से विजेंद्र बामल, उगालन से बलवंत, पेटवाड़ तपा से सुंदर खांडा, सरपंच सतबीर सिंह, सरपंच रामकेश, फुलकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed