{"_id":"576448594f1c1b542111b75c","slug":"election-of-hisar-first-block-samiti-stay-round-the-bdpo-office-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी तारीख पर भी चुनाव स्थगित, गुस्साए पार्षद, बीडीपीओ दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी तारीख पर भी चुनाव स्थगित, गुस्साए पार्षद, बीडीपीओ दफ्तर घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
तीसरी तारीख पर भी चुनाव स्थगित, गुस्साए पार्षद, बीडीपीओ दफ्तर घेरा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार फर्स्ट ब्लॉक समिति के चेयरमैन के चुुनाव निर्धारित की गई तीसरी तारीख पर भी स्थगित कर दिए गए। अचानक चुनाव स्थगित होने की सूचना से नाराज वहां मौजूद पार्षदों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पार्षदों ने दो विधायकों की मौजूूदगी में बीडीपीओ कार्यालय का घेराव भी किया।
विज्ञापन
हिसार फर्स्ट ब्लॉक समिति के चेयरमैन चुनाव के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया था। करीब 19-20 पार्षद 11 बजे बीडीपीओ ऑफिस में पहुंचे। पार्षदों के साथ इनेलो विधायक रणबीर गंगवा, विधायक वेद नारंग, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा भी पहुंचे।
विज्ञापन
चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी एसडीएम नहीं आए तो पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की। बीडीपीओ ओमप्रकाश शर्मा ने पार्षदों को बताया कि चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अशोक बंसल की जाट आरक्षण में ड्यूटी होने के कारण चुनाव को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
इतना सुनते ही पार्षद आक्रोशित हो गए। प्रदेश सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षदों ने बीडीपीओ कार्यालय का घेराव कर दिया। सरकार पर आरोप लगाते हुए काफी देर तक गुस्सा जाहिर किया। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल भी बुलाया गया।
सरकार की साजिश : गंगवा
इनेलो विधायक रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार चुनाव को आगे सरकाया जा रहा है। यह सरकार की साजिश है। सरकार के पास पार्षदों का बहुमत नहीं है। इस कारण लगातार चुनाव लटकाए जा रहे हैं। सरकार का षड़यंत्र किसी कीमत पर पूरा नहीं होने देंगे। इस तरह से लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया जा रहा है।
बिना बहुमत प्रयास में जुटी भाजपा : नारंग
इनेलो विधायक वेद नारंग ने कहा कि बिना बहुमत के भाजपा अपना चेयरमैन बनाने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र में बहुमत की संख्या में पहुंचे पार्षदों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। यह तीसरी बार है जब ब्लॉक समिति के चुनाव सरकाए गए हैं। कितने दिन सरकार इस तरह से साजिश रचेगी।
चुने हुए पार्षदों का अपमान : डाबड़ा
पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबडा ने कहा कि पिछले पांच महीने से चुनाव नहीं कराए जा रहे। चुने हुए पार्षदों का अपमान किया जा रहा है। सरकार अपने फैसले थोपना चाहती है। यहां सरकार की ओर से सभी तरह के प्रयास पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। आखिर में चुनाव स्थगित कराने का हथियार चलाया।
पार्षदों का छह माह का समय खराब
ब्लॉक एक में चेयरमैन पद के दावेदार बलजीत सिंह ने कहा कि चुने हुए पार्षदों का छह महीने का समय तो सरकार ने ऐसे ही बर्बाद कर दिया। इनेलो समर्थित चेयरमैन न बने, इस कारण यह चुनाव रोका गया। इससे पहले इसी तरह से साजिश कर 28 मार्च, 8 अप्रैल को चुनाव स्थगित किए गए थे।
शुक्रवार को चुनाव कराया जाना था। एसडीएम साहब की ओर से उनकी मय्यड़ आरक्षण में ड्यूटी का मैसेज आया। ऐसे में चुनाव को स्थगित करना पड़ा। नई तारीख का एलान चुनाव अधिकारी यानी एसडीएम साहब की ओर से ही किया जाएगा। - ओम प्रकाश शर्मा, बीडीपीओ
मेरी मय्यड़ में ड्यूटी लगा दी गई थी। ऐन वक्त पर जाट आरक्षण में ड्यूटी के कारण चुनाव स्थगित करने पड़े। जल्द ही चेयरमैन चुनाव के लिए नई तारीख तय कर देंगे। मोबाइल स्विच ऑफ नहीं किया। रेंज की समस्या के कारण ऐसा हुआ होगा। - अशोक बंसल, एसडीएम, हिसार
यह अंकगणित चुनाव का
हिसार फर्स्ट ब्लॉक समिति में कुल 30 सदस्य हैं। यह तीसरी साधारण मीटिंग थी, जिसमें कोरम पूरा होने पर 11 सदस्य भी मीटिंग कर सकते थे। यह 11 सदस्य चुनाव भी करा सकते थे। चुनाव के लिए विजेता को सबसे अधिक वोट हासिल करने होते।
मेरी मय्यड़ में ड्यूटी लगा दी गई थी। ऐन वक्त पर जाट आरक्षण में ड्यूटी के कारण चुनाव स्थगित करने पड़े। जल्द ही चेयरमैन चुनाव के लिए नई तारीख तय कर देंगे। मोबाइल स्विच ऑफ नहीं किया। रेंज की समस्या के कारण ऐसा हुआ होगा।
- अशोक बंसल, एसडीएम, हिसार
यह अंकगणित चुनाव का
हिसार फर्स्ट ब्लॉक समिति में कुल 30 सदस्य हैं। यह तीसरी साधारण मीटिंग थी, जिसमें कोरम पूरा होने पर 11 सदस्य भी मीटिंग कर सकते थे। यह 11 सदस्य चुनाव भी करा सकते थे। चुनाव के लिए विजेता को सबसे अधिक वोट हासिल करने होते।