फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Election for the post provided in New Grain Market today, result will be declared at 2.30 pm

Hisar News: नई अनाजमंडी में प्रदान पद के लिए चुनाव आज, ढाई बजे होगा परिणाम घोषित

Sun, 10 Mar 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 10 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Election for the post provided in New Grain Market today, result will be declared at 2.30 pm
हिसार। नई अनाजमंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। सुबह 10 बजे चुनाव शुरू हो जाएंगे, जोकि दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। ढाई बजे परिणाम घोषित होगा। नई अनाजमंडी में दि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन, श्री सत्यनारायण शिव मंदिर, महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल के प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को प्रत्याशियों ने मंडी में वोट देने की अपील की।
विज्ञापन

दि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान के लिए निर्वतमान प्रधान रामअवतार गोयल और पंकज रावलवासिया के बीच मुकाबला होगा। इसी प्रकार श्री सत्यनारायण शिव मंदिर के प्रधान के लिए अशोक गुप्ता और राजकुमार अग्रवाल मैदान में है। वहीं, महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल के प्रधान के लिए अनिल जैन और नरेंद्र कुमार के बीच मुकाबला होगा। दोपहर ढाई बजे चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अजय सिंगल बन चुके बने प्रधान
महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधान की दौड़ में अजय सिंगल और नरेश खारिया मैदान में थे। मगर बीते बुधवार को नरेश खारिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अजय सिंगल प्रधान चुने गए। इसी प्रकार महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल अस्पताल में प्रधान पद की दौड़ के अनिल जैन, नरेश कुमार और श्यामसुन्दर थे। मगर श्यामसुन्दर ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया था। अब अस्पताल के प्रधान के लिए अनिल जैन और नरेश कुमार के बीच मुकाबला होगा। नई अनाज मंडी में होने वाले चुनाव में 208 सदस्य वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed