फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Election Commission should issue white paper on fake voter issue : Dushyant Chautala

Hisar News: पूर्व उपमुख्यमंत्री बोले-फर्जी वोटर मामले पर चुनाव आयोग जारी करे श्वेत पत्र, जब आयोग के पास पूरा डाटा है तो गड़बड़ियां क्यों?

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Election Commission should issue white paper on fake voter issue : Dushyant Chautala
उकलाना में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
हिसार। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने फर्जी वोटर के मुद्दे पर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते हुए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। वे बुधवार को उकलाना दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बिहार में हाल ही में शुरू की गई वोटर लिस्ट की सफाई की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं की गई? क्या फर्जी वोटर केवल बिहार में ही थे? यह तो पूरे देश की लोकतांत्रिक प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि एक ही वोटर आईडी नंबर पर दो या तीन स्थानों पर वोट दर्ज होना गंभीर गड़बड़ी है। जब चुनाव आयोग के पास संपूर्ण वोटर डाटाबेस है, तो यह स्थिति कैसे उत्पन्न हुई?चौटाला ने केंद्र सरकार से भी इस मुद्दे में हस्तक्षेप कर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जजपा चाहती है कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो ताकि जनता का लोकतंत्र में विश्वास बना रहे।
विज्ञापन

जजपा संगठन के विस्तार की योजना
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पार्टी 15 से 25 अगस्त तक सभी जिला और राज्यस्तरीय कार्यकारिणी का गठन पूरा कर लेगी। इसके बाद हलका स्तर पर संगठन विस्तार किया जाएगा। सितंबर तक जजपा का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह तैयार हो जाएगा और 9 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेशभर में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अपराध बढ़ा, सरकार नाकाम
हरियाणा में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिस गायब है और गुंडे नायब हो गए हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि अब इसकी चर्चा भी जनता के लिए नई नहीं रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाए। इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जिला प्रभारी अनिल बालकिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed