{"_id":"61423a3c8ebc3ef96f0eea2d","slug":"elderly-murdered-by-beating-with-sticks-hisar-news-hsr6117965102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार-दिल्ली हाईवे पर डंडों से पीट पीटकर बादशाह की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार-दिल्ली हाईवे पर डंडों से पीट पीटकर बादशाह की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। हिसार-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार रात लाठी-डंडों से पीट पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर गई। मंडी सैनियान निवासी 63 वर्षीय देवेंद्र उर्फ बादशाह रात के समय हाईवे पर बंद पड़े एक ढाबे पर रुका था। इसी दौरान वहां मौजूद बोगा राम कॉलोनी निवासी भीमा से उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने भीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात्रि करीब 12 बजे मंडी सैनियान निवासी देवेंद्र उर्फ बादशाह हिसार-दिल्ली हाईवे पर रॉयल विंग होटल के सामने से जा रहा था। इसी दौरान एक अन्य बुजुर्ग को देखकर वह हाईवे किनारे बंद पड़े एक ढाबे पर रुक गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शराब के नशे में भीमा नामक एक व्यक्ति पहले से वहां मौजूद था। उसकी देवेंद्र उर्फ बादशाह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। भीमा ने बादशाह के सिर पर डंडों से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है ढाबे पर चार व्यक्ति बैठे थे, जब एक अन्य बुजुर्ग ने देवेंद्र को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे भी घायल कर दिया। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। शहर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर हत्या करने वाले बोगा राम कॉलोनी निवासी भीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हमने परिजनों के बयान पर बोगा राम कॉलोनी निवासी भीमा के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। - विकास कुमार, शहर थाना प्रभारी, हांसी