{"_id":"65a990ea83aaa4f44f068b94","slug":"elderly-man-died-of-tb-when-he-called-his-son-in-rae-bareli-he-said-let-him-die-i-will-not-come-hisar-news-c-21-hsr1007-303767-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मर गई संवेदना... बुजुर्ग की टीबी से मौत, रायबरेली में बेटे को किया फोन तो बोला-मरने दो, मैं नहीं आऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मर गई संवेदना... बुजुर्ग की टीबी से मौत, रायबरेली में बेटे को किया फोन तो बोला-मरने दो, मैं नहीं आऊंगा
विज्ञापन
हिसार। महाबीर कॉलोनी में रहने वाले 70 साल के रोशन की बुधवार रात बीमारी के कारण मौत हो गई। वह काफी समय से टीबी की बीमारी से ग्रस्त थे। उनके शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एचटीएम थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
महाबीर कॉलोनी में रहने वाले मोनू ने बताया कि उसका पड़ोसी रोशन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला था। वह पेंटर था। करीब एक साल से वह अपने बेटे रामू के साथ किराये के मकान पर रह रहा था। दिवाली पर उसका बेटा रायबरेली चला गया। इसके बाद से रोशन अकेला रह रहा था। पिछले एक माह से रोशन की टीबी के कारण तबीयत खराब चल रही थी। देर रात को उसकी मौत हो गई।
मोनू ने बताया कि रात को रोशन की मौत के बाद उनके बेटे रामू के पास फोन किया तो उसने कहा कि मरने दो, मैं क्या करूं, मैं नहीं आऊंगा। इतने ही नहीं वह फोन पर गाली गलौज करने लगा। सुबह इस बारे में मकान मलिक दीपक को बताया। उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए।