फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Elderly man committed suicide by hanging himself

Hisar News: उधारी के 21 लाख रुपये नहीं मिले तो बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 29 Mar 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 29 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Elderly man committed suicide by hanging himself
बालसमंद (हिसार)। गांव बांडाहेड़ी निवासी 77 वर्षीय सरजीत सिंह ने उधार दिए 21 लाख रुपये नहीं मिलने पर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में 2 सुसाइड नोट बरामद हुए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में पूर्व सरपंच हवासिंह समेत 5 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मृतक सरजीत सिंह के बेटे जगजीत सिंह ने बताया कि उसने पिता ने गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह को 17 लाख रुपये और बालसमंद निवासी सुनील लौरा को 4 लाख रुपये उधार दिए थे। अब दोनों रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बांडाहेड़ी निवासी जगजीत उर्फ लीला ने बताया कि उसका बालसमंद में बीज भंडार है। उसके पिता सरजीत सिंह से वर्ष 2017 व 2018 में तत्कालीन सरपंच हवा सिंह बांडाहेड़ी ने करीब 17 लाख रुपये एक महीने के लिए उधार लिए थे। हवा सिंह ने कहा था कि ग्रांट आने पर रुपये वापस दे देगा। वर्ष 2018 में बालसमंद निवासी सुनील लौरा वासी बालसमंद ने उसके पिता से 4 लाख रुपये लिए थे। उसने भी रुपये नहीं लौटाए। इस बारे में कई बार पंचायतें हुईं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि एक साल पहले हवा सिंह ने पंचायत के सामने 13 लाख रुपये देने की हामी भरी थी। बाद में जब हम पैसे लेने गए तो हवा सिंह, उसकी पत्नी धर्मा देवी पुत्रवधू श्वेता देवी व पुत्र राजेश उर्फ राजू मिले। हमने अपने रुपये मांगे तो धर्मा देवी, श्वेता देवी, राजेश उर्फ राजू व हवा सिंह ने धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया था। पिता की बेइज्जती की। सुनील के घर गए तो उसने भी रुपये देने से मना कर दिया था। इससे परेशान होकर पिता ने यह कदम उठाया है। मृतक ने सुसाइड नोट में हवा सिंह, धर्मा देवी, श्वेता देवी, राजेश उर्फ राजू और सुनील पर रुपये न देने व बेइज्जती करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed