{"_id":"65e8a2e999106ec45c0b8697","slug":"elder-brother-jumps-to-save-younger-brother-who-fell-into-water-tank-dies-hisar-news-c-21-1-hsr1007-336633-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जलघर की डिग्गी में गिरे छोटे भाई को बचाने के लिए कूद बड़ा भाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जलघर की डिग्गी में गिरे छोटे भाई को बचाने के लिए कूद बड़ा भाई, मौत
विज्ञापन
हिसार। गांव बालसमंद में बुधवार शाम को जलघर की डिग्गी में गिरी गेंद निकालने गया 10 वर्षीय बच्चा डूबने लगा। यह देख उसका बड़ा भाई 12 वर्षीय प्रिंस पानी में कूद गया। दोनों भाई पानी में डूबने लगे तो आसपास के लोगों ने छोटे भाई अंकुश को तो सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन बड़े भाई की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वीरवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम होगा।
जानकारी के अनुसार बालसमंद गांव के रहने वाले सतीश ने बताया कि दोनों बेटे जलघर में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद डिग्गी में जा गिरी। अंकुश गेंद निकालने गया तो पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। यह देख उसका भाई प्रिंस बचाने के लिए पानी में कूद गया। इस पर अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो कुछ लोग दौड़ कर आए और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद अचेत प्रिंस को अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकुश की हालत ठीक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।