फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Efforts to make the road six lane till Jindal Chowk

जाम से मुक्ति: लक्ष्मीबाई चौक से जिंदल चौक तक सड़क को सिक्सलेन करने की कसरत

Sun, 04 Aug 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 04 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Efforts to make the road six lane till Jindal Chowk
 हिसार के दिल्ली रोड पर लगा जाम।
हिसार। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की कवायद शुरू की गई है। परियोजना सिरे चढ़ती है तो दिल्ली रोड पर लक्ष्मीबाई चौक से जिंदल चौक तक रोड को सिक्सलेन या दोनों ओर सर्विस लेन बनेगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी को इस प्रोजेक्ट पर मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस रोड पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए अन्य विकल्पों और सभी प्रस्तावों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर रोजाना जाम के हालात रहते हैं। सुबह और शाम को तो हालत बेहद खराब हो जाते हैं। सोमवार को वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं और 2-3 किलोमीटर की दूरी तय करने में ही 40-45 मिनट लग जाते हैं। दरअसल पिछले करीब चार दशक से इस रोड की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई है। इस अवधि में सड़कों पर वाहनों की संख्या लगभग छह गुणा हो चुकी है। ऐसे में जाम से निपटने के लिए कई विकल्पों पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को पूरे प्रोजेक्ट और अन्य क्या विकल्प हो सकते हैं, उनकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद रोड के दोनों ओर उपलब्ध जमीन का ब्योरा तैयार किया जाएगा। जहां तक जमीन उपलब्ध होगी, वहां रोड को सिक्सलेन किया जएगा। इसके अलावा एक प्रस्ताव यह भी है कि सड़क के साथ-साथ सर्विस लेन दी जाए। ताकि कम स्पीड वाले वाहनों को उस पर चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली जमीन का मुआयना किया
स्वास्थ्य मंत्री ने सड़क को चौड़ा करने के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास खाली जमीन का मुआयना भी किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नए निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उनके साथ डीसी एवं निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रजनीश, एसडीई दलबीर राठी सहित अन्य अधिकारी भी थे।
700 करोड़ के एलिवेटेड रोड पर ब्रेक
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने कार्यकाल में 2021-22 में हिसार में एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार कराया था। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार कर दी गई थी। जिंदल चौक से बस अड्डा होते हुए सिरसा चुंगी तक यह रोड बनाया जाना था। प्रदेश सरकार ने 2021-22 में इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया। बाद में एलिवेटेड रोड को फोरलेन बनाने के लिए कंसल्टेंट से रिपोर्ट मांगी गई। मार्च 2024 में दुष्यंत चौटाला की पार्टी का सरकार के साथ गठबंधन टूटने के बाद प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

मटका चौक से कैंप चौक के बीच सबसे पहले चौड़ी होगी सड़क
मटका चौक से कैंप चौक तक सड़क को दस से पंद्रह फीट तक चौड़ा किया जाएगा। यहां पीडब्ल्यूडी की जमीन उपलब्ध है। पीडब्ल्यूडी के आवासीय परिसर की दीवार को 10-15 फीट अंदर किया जाएगा तो सड़क के लिए जमीन उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए किसी अन्य विभाग से अनुमति की जरूरत भी नहीं होगी। पीडब्ल्यूडी ही अपने स्तर पर इस सड़क को चौड़ा कर सकता है।


दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने और जाम को खत्म करने के लिए विकल्प तलाशने होंगे। अधिकारियों को लक्ष्मीबाई चौक से जिंदल चौक के बीच सड़क को चौड़ा करने पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। सबसे पहले मटका चौक से कैंप चौक के बीच रोड को चौड़ा करने की योजना बना रहे हैं। -डॉ. कमल गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed