फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Effort to catch cattle started

Hisar News: गोवंश पकड़ने की कवायद शुरू, रात को ही चलेगा अभियान

Wed, 21 Feb 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 21 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Effort to catch cattle started
नगर परिषद ने गोवंश पकड़ो अभियान शुरू किया है।
चरखी दादरी। लावारिस गोवंश से शहर में सड़क हादसों का खतरा है। इससे निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने गोवंश पकड़ो अभियान शुरू किया है। इस बार रात के समय ही गोवंश पकड़े जाएंगे। सोमवार रात को पहली रात ही एजेंसी ने पांच गोवंश पकड़े और इन्हें गोशाला में छुड़वाया। नगर परिषद के अधिकारियों का तर्क है कि शहर में 400 गोवंश पकड़े जाने हैं और मुहिम लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पांच दिन पहले नगर परिषद अधिकारियों की गोशाला संचालकों के साथ बैठक हुई थी। इसमें शहर को गोवंश मुक्त करने के लिए शहर में पकड़े गए गोवंश गोशालाओं में रखने पर सहमति बनी थी। नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह ने सोमवार से नगर परिषद अधिकारियों को गोवंश पकड़ो अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों का पालन कर नगर परिषद ने एजेंसी की मार्फत लावारिस गोवंश को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षण विकास कुमार ने बताया कि रात नौ बजे से अलसुबह तीन बजे तक एजेंसी से शहर से गोवंश पकड़ेगी। सोमवार को बस स्टैंड रोड से इसकी शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि पहले ही दिन पांच गोवंश पकड़े गए जबकि एजेंसी को गोवंश पकड़ने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को भी शहर में अभियान चलाकर एजेंसी के कर्मचारी गोवंश पकड़ेंगे जिन्हें बाद में पशु चिकित्सकों की निगरानी में गोशालाओं में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह से रुक-रुककर चल रहा था अभियान
गोवंश पकड़ने का टेंडर नगर परिषद पहले ही एजेंसी को दे चुकी है। एजेंसी पिछले दो माह से गोवंश पकड़ो अभियान चला रही है, लेकिन इसे गति नहीं मिल सकी। इसका अंदाजा इसी बात ये लगाया जा सकता है कि पिछले दो माह के अंदर एजेंसी ने महज 190 गोवंश ही पकड़े हैं। अब नगर परिषद की योजना है कि मार्च के अंत से पहले शहर को गोवंश मुक्त कर दिया जाए।

- शहर को गोवंश मुक्त करने पर साढ़े तीन लाख होंगे खर्च
नगर परिषद की ओर से गोवंश पकड़ने का जो टेंडर आवंटित किया गया है उसके अनुसार एक गोवंश पकड़ने पर एजेंसी को 890 रुपये का भुगतान किया जाएगा। एक गोवंश पकड़ने में न्यूनतम पांच मिनट से अधिकतम एक घंटे तक का समय लगता है। अगर एजेंसी शहर से सभी 400 गोवंश पकड़ लेती है तो नगर परिषद की ओर से 3.56 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।

- नगर परिषद हाउस की बैठक में भी हुआ था मंथन
गोवंश पकड़ो अभियान को लेकर 13 फरवरी को आयोजित नगर परिषद हाउस की बैठक में भी मंथन हुआ था। बैठक में मौजूद नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने गोवंश संबंधी समस्या के समाधान के लिए भावी योजना पार्षदों से साझा की थी और उन्होंने भी रात के समय शहर में गोवंश पकड़ो अभियान शुरू करवाने के निर्देश दिए थे।

- शहरी क्षेत्र में गोवंश छोड़ने वालों पर नजर रखेंगी नगर परिषद के कर्मचारी
गोवंश पकड़ों अभियान शुरू करने के साथ नगर परिषद अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों से गोवंश लाकर शहरी सीमा में छोड़ने वालों पर भी नजर रखेंगे। निगरानी के लिए नगर परिषद कर्मचारियों की टीमें बनाई जाएंगी और जल्द ही ये कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, प्रशासन की योजना है कि गांवों में ग्राम पंचायत की मदद से गोवंश पकड़ो मुहिम चलाई जाए।



सोमवार रात से शहर में गोवंश पकड़ो अभियान शुरू कर दिया गया है। पहली रात एजेंसी के कर्मचारियों ने पांच गोवंश पकड़े हैं। मुहिम लगातार जारी रहेगी। पशुपालन विभाग के सर्वे के अनुसार शहर में करीब 400 लावारिस गोवंश घूम रहे हैं। - विकास कुमार, एसआई, नगर परिषद, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed