फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Effect of Western Disturbance in Haryana Rain accompanied by strong winds in many districts

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली कुछ राहत

Thu, 22 May 2025 09:20 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 May 2025 09:20 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पश्चिमी, दक्षिणी व मध्य जिलों पर लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तरी जिलों के लिए तेज गति से हवाएं चलने, बूंदाबांदी व छिटपुट ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Effect of Western Disturbance in Haryana Rain accompanied by strong winds in many districts
तेज हवाओं के साथ बारिश का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश में बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। इस दौरान कहीं पानी बरसा तो कहीं आग बरसी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के उत्तर व पूर्वी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो दूसरी तरफ पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान 47 डिग्री पर पहुंच गया।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से बुधवार को उत्तरी व पूर्वी जिलों कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, पानीपत में तेज गति से हवाओं के साथ हल्की बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि हुई। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में सुबह से ही चमकदार धूप और पश्चिम दिशा से पश्चिमी उष्ण तीक्ष्ण शुष्क हवाओं के चलने से तापमान में उछाल आया। सुबह से ही 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से धरातलीय हवाएं चलने लगी, जो कि दोपहर तक लू में तब्दील हो गई। हालांकि शाम होते होते मौसम में बदलाव आया और तेज गति से आए अंधड़ से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पश्चिमी, दक्षिणी व मध्य जिलों पर लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तरी जिलों के लिए तेज गति से हवाएं चलने, बूंदाबांदी व छिटपुट ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 मई को सक्रिय होने से प्रदेश के पंजाब से सटे जिलों और दक्षिणी जिलों में 23 से 25 मई के दौरान फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि 24 मई को अरब सागर पर एक चक्रवातीय तूफान सक्रिय हो रहा है। वहीं, 25 मई से नौतपा भी शुरू होने जा रहा है। माना जाता है कि इन 9 दिनों में गर्मी अपने चरम पर रहती है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर 27-28 मई को एक चक्रवातीय तूफान बनने और 28 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed