{"_id":"61dc7f6b3b3e4b7529740460","slug":"effect-of-corona-daughters-are-practicing-in-five-groups-in-mangali-reduced-time-by-two-hours-hisar-news-hsr6217258116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर : मंगाली में पांच ग्रुप में बेटियां कर रहीं अभ्यास, दो घंटे समय भी घटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर : मंगाली में पांच ग्रुप में बेटियां कर रहीं अभ्यास, दो घंटे समय भी घटाया
विज्ञापन
गांव मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फुटबाल का अभ्यास करतीं खिलाड़ी। संव?
- फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना का असर खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पर दिखना शुरू हो गया है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए गांव मंगाली में बेटियों के पांच ग्रुप बनाकर फुटबाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 20-20 खिलाड़ियों के पांच ग्रुप बनाए गए हैं। साथ ही प्रैक्टिस का समय भी घटा दिया गया है।
फुटबाल का प्रशिक्षण दे रहे कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले खिलाड़ी तीन घंटे प्रशिक्षण लेते थे, लेकिन अब पांच ग्रुप होने के कारण खिलाड़ी एक घंटे ही प्रैक्टिस कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक दूरी को ध्यान रखते हुए खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया जा रहा है। खिलाड़ियों को घर से मास्क पहनकर आने के लिए बोला गया है।
100 से ज्यादा खिलाड़ी कर रही अभ्यास : मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 100 से ज्यादा बेटियां फुटबाल का प्रशिक्षण ले रही हैं। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए अब एक बार में 20 ही खिलाड़ियों को अभ्यास करवा रहे हैं, ताकि कोरोना से बचाव हो सके। साथ ही प्रैक्टिस भी जारी रहे।
विज्ञापन
ग्राउंड पर रखा सैनिटाइजर व साबुन : कोच नरेंद्र कुमार का कहना है कि खिलाड़ी अभ्यास करने आने के दौरान खुद भी अपने साथ सैनिटाइजर की शीशी ला रहे हैं। इसके अलावा ग्राउंड पर हाथ धोने के लिए साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।