{"_id":"5791256e4f1c1b5a3dc4b989","slug":"education-seat-increase-seat-increase-in-collages-seat-increase-in-hisar-collages-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार जिले के सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार जिले के सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ीं
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार जिले के सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ा दी गई हैं। अब विद्यार्थियों के लिए दाखिले की राह आसान हो जाएगी। कॉलेजों में ग्रेजुएशन में दाखिला प्रक्रिया बंद होने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे। ये विद्यार्थी कई दिनों से सीटें बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आपको बता दें कि हर वर्ष केवल 10 प्रतिशत ही सीटें बढ़ाई जाती थीं।
विज्ञापन
जिले में सात राजकीय कॉलेज हैं। इनमें हिसार के दो कॉलेजों के अलावा भी बरवाला, नारनौंद, हांसी, नलवा और आदमपुर में भी एक-एक कॉलेज हैं। इन सभी कॉलेजों में लगभग सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए थे, जिसको लेकर विभिन्न छात्र संगठन कॉलेजों में 10 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वीरवार को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने उच्चतर शिक्षा विभाग से मामले को लेकर बैठक की, जिसके बाद 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बीए में बढ़ीं 144 सीटें
राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ गई हैं। कॉलेज में कुल 1995 सीटें हैं। इसके हिसाब से राजकीय पीजी कॉलेज में 393 सीटें बढ़ गई हैं। बीए में सबसे ज्यादा सीटें होने के कारण सबसे ज्यादा सीटें 144 सीटें बढ़ी हैं, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन