फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   education, seat increase, seat increase in collages, seat increase in Hisar collages, Hisar

हिसार जिले के सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ीं

Fri, 22 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 22 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
education, seat increase, seat increase in collages, seat increase in Hisar collages, Hisar
education - फोटो : अमर उजाला

हिसार  जिले के सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ा दी गई हैं। अब विद्यार्थियों के लिए दाखिले की राह आसान हो जाएगी। कॉलेजों में ग्रेजुएशन में दाखिला प्रक्रिया बंद होने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे। ये विद्यार्थी कई दिनों से सीटें बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आपको बता दें कि हर वर्ष केवल 10 प्रतिशत ही सीटें बढ़ाई जाती थीं।

विज्ञापन


जिले में सात राजकीय कॉलेज हैं। इनमें हिसार के दो कॉलेजों के अलावा भी बरवाला, नारनौंद, हांसी, नलवा और आदमपुर में भी एक-एक कॉलेज हैं। इन सभी कॉलेजों में लगभग सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए थे, जिसको लेकर विभिन्न छात्र संगठन कॉलेजों में 10 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वीरवार को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने उच्चतर शिक्षा विभाग से मामले को लेकर बैठक की, जिसके बाद 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बीए में बढ़ीं 144 सीटें
राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ गई हैं। कॉलेज में कुल 1995 सीटें हैं। इसके हिसाब से राजकीय पीजी कॉलेज में 393 सीटें बढ़ गई हैं। बीए में सबसे ज्यादा सीटें होने के कारण सबसे ज्यादा सीटें 144 सीटें बढ़ी हैं, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed