{"_id":"64cdeabdc1476283c103ac43","slug":"ed-raid-lasted-40-hours-in-hisar-took-laptop-phone-and-account-details-from-mining-businessman-s-house-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में 40 घंटे चली ED की रेड: खनन कारोबारी के घर से लैपटाॅप, फोन व अकाउंट की डिटेल ली, देर रात निकली टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में 40 घंटे चली ED की रेड: खनन कारोबारी के घर से लैपटाॅप, फोन व अकाउंट की डिटेल ली, देर रात निकली टीम
Sat, 05 Aug 2023 12:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:51 PM IST
सार
वीरवार सुबह सेक्टर 15 में खनन कारोबारी वेदपाल तंवर और अर्बन एस्टेट निवासी वजीर सिंह के घर सुबह 8 बजे ईडी ने रेड मारी। उस समय वेदपाल तंवर और वजीर सिंह दोनों घर पर नहीं थे। ईडी के सदस्यों ने 40 घंटे तक परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। ईडी के सदस्य ने जेवरात, बैंक डिटेल, मोबाइल फोन, लेपटॉप आदि की जांच की।
विज्ञापन
वेदपाल तंवर की कोठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनन कारोबारियों के घर से शुक्रवार देर रात ईडी की टीम लैपटॉप, मोबाइल फोन और बैंक खातों की डिटेल ले गई। 40 घंटे के बाद ईडी दोनों कारोबारियों के घर से निकली। खनन कारोबारी वेदपाल तंवर और वजीर सिंह कोहाड के परिजनों का कहना है कि 40 घंटे तक ईडी के सदस्यों ने पूछताछ की और पूरे खंगाला को खंगाला। सुबह से ही परिचित दोनों घरों में परिवार से मिलने के लिए आ रहे है।
विज्ञापन
देर रात निकली टीम
वीरवार सुबह सेक्टर 15 में खनन कारोबारी वेदपाल तंवर और अर्बन एस्टेट निवासी वजीर सिंह के घर सुबह 8 बजे ईडी ने रेड मारी। उस समय वेदपाल तंवर और वजीर सिंह दोनों घर पर नहीं थे। ईडी के सदस्यों ने 40 घंटे तक परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। ईडी के सदस्य ने जेवरात, बैंक डिटेल, मोबाइल फोन, लेपटॉप आदि की जांच की। घर के अंदर खड़ी गाड़ियों को भी जांचा। ईडी की टीम वेदपाल तंवर और वजीर सिंह का इंतजार करती रही लेकिन दोनों ही नहीं आए। ऐसे में शुक्रवार देर रात 12 बजे ईडी की टीम जरूरी दस्तावेज लेकर चली गई।
विज्ञापन