{"_id":"675a79dc879a1607ce0323ec","slug":"economic-offences-wing-begins-probe-into-fraud-case-hisar-news-c-21-hsr1007-522920-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसबीआई में पीपीएफ धोखाधड़ी मामले की आर्थिक अपराध शाखा ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसबीआई में पीपीएफ धोखाधड़ी मामले की आर्थिक अपराध शाखा ने शुरू की जांच
Thu, 12 Dec 2024 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जाट महाविद्यालय मार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य ब्रांच में लोगों के सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) में धोखाधड़ी करने के मामले की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शुरू कर दी है। इस संबंध में बैंक के रीजनल मैनेजर अभिनव कुमार पाठक ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बैंक के सीनियर एसोसिएट भारती मुंजाल और उनके पति सीनियर एसोसिएट गीतांशु मुंजाल के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का केस दर्ज किया था।
पुलिस को दी गई शिकायत में रीजनल मैनेजर अभिनव कुमार पाठक ने बताया कि भारती मुंजाल और गीतांशु मुंजाल ने कई ग्राहकों के खाते से सार्वजनिक भविष्य निधि दूसरे खातों में ट्रांसफर करके करीब 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। बैंक की तरफ से जांच करने के बाद पुलिस में शिकायत दी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच की कमान आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी है। बता दें कि धोखाधड़ी का खुलासा उस समय हुआ था जब ओडिशा में रहने वाला एक परिवार बैंक में पीपीएफ के रुपये निकलवाने के लिए आया। जांच में खाते से रुपये गायब मिले तो दंपती ने हंगामा किया था।