{"_id":"6475a56c39ba9ffd8509c795","slug":"easy-to-visit-salasar-balaji-new-bus-service-starts-from-hisar-passengers-will-have-to-travel-for-only-500-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालासर बालाजी की दर्शन करने हुए आसान: हिसार से नई बस सेवा शुरू, यात्रियों का केवल 500 रुपये में होगा आना-जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालासर बालाजी की दर्शन करने हुए आसान: हिसार से नई बस सेवा शुरू, यात्रियों का केवल 500 रुपये में होगा आना-जाना
Tue, 30 May 2023 01:04 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 30 May 2023 01:04 PM IST
सार
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार के लोग बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों में अपनी आस्था रखते हैं। जिसके लिए लगातार सालासर, खाटू श्याम, हरिद्वार, माता वैष्णो देवी के लिए जाते रहते हैं। हरियाणा रोडवेज की ओर से चलाई जा रही बसों की मिलने वाली सुविधा से अपने धार्मिक स्थल पर जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
हिसार से सालासर की बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार से सालासर धाम के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस को मंगलवार को डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने सुबह 6:10 पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हिसार से सीधी सालासर चलने वाली बस हर रोज सुबह 6:10 बजे चलकर 1 बजे सालासर पहुंचेगी। शाम 3 बजे वापस हिसार के लिए रवाना होगी।बस का किराया 245 एक तरफ का रखा गया है। महज 500 रुपये में यात्री बालाजी के दर्शन करके आ सकते हैं। 50 प्रतिशत छूट के चलते सीनियर सिटीजन तो महज 250 रुपये में सालासर के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन के लिए किराया आधा रहेगा
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार के लोग बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों में अपनी आस्था रखते हैं। जिसके लिए लगातार सालासर, खाटू श्याम, हरिद्वार, माता वैष्णो देवी के लिए जाते रहते हैं। हरियाणा रोडवेज की ओर से चलाई जा रही बसों की मिलने वाली सुविधा से अपने धार्मिक स्थल पर जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा। हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो के जीएम राहुल मित्तल ने बताया कि नियमाें के अनुसार सीनियर सिटीजन के लिए किराया आधा रहेगा।
विज्ञापन
हिसार से सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी
हाल ही में खाटूश्यामजी के लिए व बीड़ बबरान श्याम धाम के लिए शुरू की गई बसें सुचारू रूप से चल रही हैं। कुछ दिनों में हरिद्वार सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी हिसार से सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। इस मौके पर रोडवेज के जीएम राहुल मित्तल, सजग के प्रदेशाध्यक्ष सत्य पाल अग्रवाल, रोडवेज के स्टेशन सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर रमेश कुमार, इंस्पेक्टर बलवान सिंह दुधवा, भागीरथ शर्मा, राजवीर दुहन, सूरजमल पाबड़ा सहित अन्य कर्मचारी उनके साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन