फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Duty magistrates and center superintendents will also not be able to carry mobile phones during HCS exam

एचसीएस परीक्षा के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र अधीक्षकों भी नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Duty magistrates and center superintendents will also not be able to carry mobile phones during HCS exam
लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य आनंद शर्मा। - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य आनंद शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई को दो शिफ्टों में एचसीएस परीक्षा होगी। जिले के 54 केंद्रों पर 14 हजार 808 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र अधीक्षकों को मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में एचसीएस परीक्षा के दृष्टिगत केंद्र अधीक्षकों एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट की बैठक ले रहे थे। बैठक में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी अजय चौपड़ा, एसडीएम अश्विर नैन, नगराधीश विजया मलिक उपस्थित थी। आयोग के सदस्य आनंद शर्मा ने बताया कि दो शिफ्टों का समय प्रात: 10 से 12 बजे तथा शाम 3 से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने परीक्षा को लेकर आयोग द्वारा निर्धारित किए गए मापदंडों की पूरी तरह से पालना सुनिश्चित करने के लिए केंद्र अधीक्षकों एवं डयूटी मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। परीक्षा के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र अधीक्षकों को मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त प्रियंका सोनी ने परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र अधीक्षकों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की हिदायत दी। परीक्षा पर निगरानी रखने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अजय चौपड़ा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा हेतू बनाए जाने वाले सभी परीक्षा केंद्रों के नजदीक फोटोस्टेट की सभी दुकानें बंद रखने तथा धारा-144 लगा दी गई है। इस दौरान 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रों पर बिजली-पानी की व्यवस्था के निर्देश
सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को संबंधित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने व केंद्र अधीक्षकों को बिजली, पीने का पानी तथा सीसीटीवी कैमरे चेक करने के भी निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए एसडीएम अश्वीर नैन, नगराधीश विजया मलिक भी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि विभाग द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बनाया व्हाट्सएप ग्रुप
जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित किए जाने वाले प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में परीक्षा को लेकर व्हाट्स एप ग्रुप एवं कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01662-232692 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed