फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dusty winds blowing at a speed of 16 kilometers per hour, the temperature dropped by more than five degrees

16 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चलीं धूल भरी हवाएं, तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dusty winds blowing at a speed of 16 kilometers per hour, the temperature dropped by more than five degrees
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से जिले में वीरवार शाम को 16 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। अंधड़ और आंशिक बादलवाई के कारण तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट आई।
विज्ञापन

नारनौल आईएमडी के सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से अंधड़ व बूंदाबांदी हुई है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। साथ ही हवाओं की दिशा बदलकर पश्चिमी हो जाएगी। पश्चिम की तरफ से आने वाली गर्म हवाओं के असर से दोबारा से तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 18 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम बनेगा। मगर इसका असर पहाड़ी क्षेत्रों में ही रहेगा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। मगर दोपहर तक मौसम साफ हो गया और तीखी धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शाम करीब साढ़े चार बजे धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के चलने से लोगों को खासतौर पर दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अंधड़ के कारण तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 35.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले दिन का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिले में यहां-यहां आया अंधड़ -
शहर के पास स्थित बहबलपुर गांव व बालसमंद में आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। वहीं हांसी, सिवानी, अग्रोहा व नारनौंद में आंधी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed