{"_id":"691cc141bedf8b2c5d064de7","slug":"dushyant-chautala-facilitated-the-return-of-jitendra-shyoran-saying-the-workers-who-had-gone-in-the-wrong-direction-in-confusion-are-now-returning-to-their-old-home-hisar-news-c-21-hsr1020-753285-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दुष्यंत चौटाला ने जितेंद्र श्योराण की कराई वापसी, बोले-भ्रमित होकर गए थे दूसरी दिशा, अब फिर पुराने घर लौट रहे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दुष्यंत चौटाला ने जितेंद्र श्योराण की कराई वापसी, बोले-भ्रमित होकर गए थे दूसरी दिशा, अब फिर पुराने घर लौट रहे कार्यकर्ता
विज्ञापन
हिसार। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार को हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण के आवास पहुंचे और उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर फिर से जजपा में शामिल कराया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि श्योराण पुराने साथी रहे हैं, कुछ समय के लिए भ्रमित होकर दूसरी दिशा में चले गए थे लेकिन अब घर वापसी कर ली है। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को फिर से साथ जोड़ा जाएगा जो कभी चौधरी देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखते थे।
जितेंद्र श्योराण की राजनीतिक पृष्ठभूमि
जितेंद्र श्योराण ने 2019 में हिसार विधानसभा से जजपा टिकट पर चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल ज्वाइन कर ली। फरवरी 2025 हिसार नगर निगम चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी को वार्ड पार्षद के रूप में उतारा, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। श्योराण हिसार संघर्ष समिति के जरिए सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे।
कैसे आए चर्चाओं में
हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण इसी साल मई में एक होटल के अतिक्रमण को लेकर सुर्खियों में आए थे। इसके बाद 10 जून 2025 को हिसार पुलिस ने उन्हें 8 लाख रुपये की अवैध वसूली के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके घर से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिया था। एक सितंबर को श्योराण जमानत पर रिहा हुए।