{"_id":"62bc85c7f8dbe516c8178c2b","slug":"due-to-the-effect-of-western-disturbance-clouds-rained-in-the-northern-and-southern-districts-there-is-a-possibility-of-rain-even-today-hisar-news-hsr6354613139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगह हुई बारिश, आज दस्तक दे सकता है मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगह हुई बारिश, आज दस्तक दे सकता है मानसून
Thu, 30 Jun 2022 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:18 AM IST
सार
महेंद्रगढ़ जिले में बुधवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद बादल छा गए और बारिश हुई। लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिली है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को हरियाणा के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम से बारिश हुई। हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में उमस वाली गर्मी का दौर जारी रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 30 जून से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पवनों का रुख बदल जाएगा और सम्पूर्ण इलाके पर पूर्वी नमी वाली हवाओं का प्रभुत्व स्थापित हो जाएगा। इसकी वजह मानसून गतिविधियों को रफ्तार पकड़ने की प्रबल संभावना है। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में राहत की झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार बुधवार सुबह से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आसमान साफ बना हुआ था। सम्पूर्ण इलाके पर पश्चिमी हवाओं का जोर बना हुआ था, जिसकी वजह से सुबह से ही हवाएं चल रही थी और उमस व पसीने वाली भीषण गर्मी अपने तीखे तेवरों से सम्पूर्ण इलाके पर आगाज किए हुए थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर आदि जिलों में तेज गति से हवाएं व बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। वहीं दोपहर को भिवानी के लोहारू, बहल, बाढड़ा, महेंद्रगढ़ सतनाली, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी व नारनौल, कोसली रेवाड़ी, गुरुग्राम में बादलों ने डेरा जमा लिया और 30-40 प्रति किलोमीटर की गति से हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। इन जिलों में रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.0 से 45.1 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े
- पंचकूला 10.0
- रेवाड़ी 9.0
- महेंद्रगढ़ 15.0
- लोहारू भिवानी 10.0