फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to strong storm, power supply of 76 feeders was disrupted, 140 poles fell.

Hisar News: तेज आंधी से 76 फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप, 140 खंभे गिरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Due to strong storm, power supply of 76 feeders was disrupted, 140 poles fell.
अग्रोहा के बाड्डो पट्टी में वीरवार को आए तूफान में गिरा बिजली का खंभा और ट्रांसफार्मर। 
हिसार। जिले में शनिवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को फिर प्रभावित कर दिया। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के हिसार सर्कल में करीब 140 बिजली खंभे गिर गए जिससे 76 फीडरों की बिजली आपूर्ति 8 से 10 घंटे तक बाधित रही। देर शाम तक 50 फीडरों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई जबकि कई क्षेत्रों में रात तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

वीरवार रात आई आंधी से पहले ही हिसार सर्कल में 734 गिरे हुए बिजली खंभों को खड़ा करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान शनिवार को आई तेज आंधी ने फिर नुकसान पहुंचाया। खंभे गिरने और बिजली लाइनें टूटने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

33 केवी के 26 सब स्टेशनों की आपूर्ति प्रभावित
आंधी के कारण खंभे गिरने और लाइनें टूटने से 33 केवी के 26 सब स्टेशनों से जुड़ी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके चलते अनेक गांवों और शहरी क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 केवी के 50 फीडर कई घंटे रहे बंद
11 केवी लाइन से जुड़े 50 फीडरों पर भी असर पड़ा। खंभे गिरने और तार टूटने के कारण इन फीडरों की आपूर्ति 8 से 10 घंटे तक बाधित रही। निगम की तकनीकी टीमें दिनभर मरम्मत कार्य में जुटी रहीं और देर शाम तक कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
इन क्षेत्रों में रही बिजली बाधित
अग्रोहा रोड, नीम अड्डा, चिकनवास, मोड़ाखेड़ा, माहलसरा, सूर्य नगर, औद्योगिक क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, पुलिस लाइन क्षेत्र, राजगढ़ रोड, विराट नगर, कालीरावण, राजली, सेक्टर-13, सेक्टर-14, मिर्चपुर, भिवानी रोहिला, उमरा, कैमरी, एटीएम एरिया, सेक्टर-1 से 4, आर्यनगर और जिंदल मेटल समेत 76 क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

शनिवार को आई तेज आंधी से कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए और लाइनें टूट गईं। निगम को काफी नुकसान हुआ है। अधिकारियों की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं तथा सभी फीडरों से रिपोर्ट मांगी गई है। बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी है।
- सुशील कुमार, इंचार्ज, कंट्रोल रूम, बिजली वितरण निगम, हिसार
तीसरे दिन भी नहीं हटे टूटे बिजली तार, हादसे का खतरा
घिराय। धान्सू-धिगताना मार्ग पर वीरवार की आंधी में क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन के तार और खंभा शनिवार को तीसरे दिन भी सड़क किनारे पड़े रहे। ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए हादसे की आशंका जताई है। ग्रामीण रामप्रकाश बिश्नोई, जोगिंदर हरडू और कुलदीप खिलेरी ने बताया कि कई बार सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक, किसान और राहगीर जोखिम के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द तार और खंभा हटाने की मांग की है। ब्यूरो

तूफान से बाड्डो पट्टी में 57 खंभे और दर्जनभर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
अग्रोहा। वीरवार शाम आए तूफान से बिजली निगम को भारी नुकसान हुआ। अग्रोहा क्षेत्र में करीब 150 बिजली खंभे गिरे जबकि बाड्डो पट्टी क्षेत्र में 57 से अधिक खंभे और करीब एक दर्जन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। नंगथला एपी से कनोह मार्ग पर 11, पाबड़ा एपी में 10 तथा जेवरा एपी में सात खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। बिजली बाधित रहने से लोगों को पेयजल और घरेलू कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाड्डो पट्टी के एसडीओ जितेंद्र पूनिया ने बताया कि पाबड़ा, कनोह और जेवरा में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है और कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed