फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to increase in cold, number of cold and cough patients increased in civil hospital.

Hisar News: ठंड बढ़ने से नागरिक अस्पताल में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में हुईं बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in cold, number of cold and cough patients increased in civil hospital.
हांसी। ठंड बढ़ने के साथ बच्चों व बुजुर्गों में खांसी, जुकाम व बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। वहीं सांस व हृदय रोग के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालत यह है कि नागरिक अस्पताल की ओपीडी 400 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम व बुखार के आ रहे हैं। इनमें बच्चों व बुजुर्गों की संख्या अधिक है। उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में सुबह से ही लोगों की लाइन लग जाती है। सुबह-शाम ठंड रहती है और दिन में धूप निकल जाती है इस कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही वायु प्रदूषण के चलते एलर्जी के रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। अस्पताल की ओपीडी में बीते सप्ताह तक 250 से 300 तक मरीज पहुंच रहे थे। लेकिन बीते तीन दिनों से ठंड बढ़ने से अब मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन



सामान्य दिनों में 250 के करीब रहती है ओपीडी
मौसम में परिवर्तन के बाद नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ गई है। इसके चलते सुबह से ही अस्पताल के ओपीडी से लेकर पंजीकरण काउंटर पर भीड़ देखने को मिल रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों में 250 के करीब ओपीडी रहती है, लेकिन मौसम में बदलाव के बाद से मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी की संख्या 400 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्सक सावधानी बरतने की दे रहे सलाह
अब न्यूनतम तापमान लगातार कम होता जा रहा है। वातावरण में प्रदूषण के कण भी मौजूद हैं। ऐसे में सर्दी-जुकाम के साथ सांस के रोगियों की समस्या बढ़ गई है। कई लोगों को सांस-फूलने की दिक्कत है तो बच्चों में निमोनिया की शिकायत सामने आ रही है। आंखों में एलर्जी के साथ-साथ त्वचा रोग के मरीज भी आ रहे हैं। इसलिए चिकित्सक इस मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं।


प्रदूषण से दमा और एलर्जी के केसों में वृद्धि
इस समय जिले में प्रदूषण बढ़ रहा है। पर्यावरण प्रदूषित होने की वजह से बच्चों में एलर्जी व दमा की शिकायतें बढ़ रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार प्रतिदिन 50 से 100 मरीज दमा, एलर्जी व हृदय रोग के आ रहे हैं।

--------------------------------------


मौसम में बदलाव के चलते बच्चे वायरल बुखार की चपेट में अधिक आ रहे हैं। इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। न्यूनतम तापमान लगातार कम होता जा रहा है। इसलिए बच्चों को गर्म कपड़ों पहनाकर रखना चाहिए। रात्रि में जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।- डॉ. संजय वर्मा, आरएमओ, नागरिक अस्पताल, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed