{"_id":"62a8e937a6946d11a75c9489","slug":"drop-in-temperature-due-to-drizzle-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: बादलवाही व बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट, आने वाले दिनों भी बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: बादलवाही व बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट, आने वाले दिनों भी बारिश की संभावना
Wed, 15 Jun 2022 01:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:31 AM IST
सार
मंगलवार रात एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। पंजाब पर चक्रवातीय परिसंचरण बना है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश संबंधी गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लगातार दो दिन से हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बादलवाही और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी से लेकर बारिश और धूल भरी हवाएं चलने से आमजन को गर्मी से आंशिक राहत मिली है। इस दौरान लगातार बढ़ रहे तापमान में गिरावट दर्ज आई है। मंगलवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में करीब 7.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार रात से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है, जिसकी वजह से पंजाब पर एक कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन बन गया है। इससे उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल आदि में हल्की बारिश और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
वहीं बाकी हिस्से में भी कुछ स्थानों पर मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना रहेगा व सीमित स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। आने वाले दिनों में लगातार एक के बाद एक मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में अधिकतर स्थानों पर 16 -21 जून तक बारिश और तेज गति से 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के अलावा ओलावृष्टि भी देखने को मिलेगी। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, यमुनानगर आदि स्थानों पर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.0 से 44.0 और न्यूनतम तापमान 28.1 से 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में अधिकत तापमान की स्थिति
- अंबाला एडब्ल्यूएस 44.7
- सिरसा एडब्ल्यूएस 43.8
- जगदीशपुर सोनीपत 43.8
- बालसमंद हिसार 43.3
- फतेहाबाद एडब्ल्यूएस 42.6
- कुरुक्षेत्र केवीके 42.1
- बापौनी फरीदाबाद 41.9
- भिवानी 38.4