फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drizzle in the city after two days

Hisar News: दो दिन के बाद शहर में हुई बूंदाबांदी

Fri, 18 Jul 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 18 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in the city after two days
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। शहर में दो दिन के बाद शुक्रवार रात को हल्की बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश न होने के कारण लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।
शहर में सुबह मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर होते-होते बादल छाने लगे। इस दौरान बादल देखकर कई बार ऐसा लगा कि मानों अब झमाझम बारिश होगी। मगर बादल नहीं बरसे। दिन ढलने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई और करीब एक घंटे तक हल्की बारिश का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ व राजस्थान में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से 19 जुलाई को जिले में बिखराव वाली हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। 20 जुलाई तक राजस्थान पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पाकिस्तान पर पहुंचकर कमजोर पड़ जाएगा। साथ ही साथ पंजाब पर बना प्रति चक्रवात भी कमजोर पड़ जाएगा। इससे मानसून टर्फ उत्तरी होने की संभावना है। टर्फ के उत्तर में जाने से 20 से 22 जुलाई तक बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed