फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drizzle and strong wind brought relief from the heat in Haryana

हरियाणा: बूंदाबांदी-तेज हवा ने गर्मी से दिलाई राहत, 6 डिग्री तक गिरा पारा, दो दिन तक अंधड़ और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान

Sun, 01 May 2022 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, चंडीगढ़ (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, चंडीगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 May 2022 11:29 PM IST
सार

हिसार में चौथे दिन भी गर्मी चरम पर रही। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Drizzle and strong wind brought relief from the heat in Haryana
रेवाड़ी में हुई हल्की बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रचंड गर्मी और भीषण लू झेल रहे प्रदेशवासियों को सोमवार से बड़ी राहत मिल सकती है। धूल भरी तेज हवा और बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। राहत के संकेत रविवार शाम को मिल गए। दिन में धूल भरी तेज हवा चलने के बाद शाम को रेवाड़ी में 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इसी के साथ बावल क्षेत्र में ओले भी गिरे। इससे कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


हालांकि हिसार में लगातार चौथे दिन गर्मी चरम पर रही। 0.1 डिग्री की आंशिक गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सोनीपत में 6.1 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यमुनानगर में 5.6 डिग्री गिरावट आई है। प्रदेश में दिन का सबसे कम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।   मौसम विभाग ने चार मई तक 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन

 
उत्तर पश्चिम भारत को आज से मिल सकती है प्रचंड गर्मी से राहत
दिल्ली, उत्तर पश्चिम भारत के लोगों को सोमवार से प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में सोमवार से गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान-अफगानिस्तान के नजदीक है और यह दिल्ली की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके चलते उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ वर्षा और धूल भरी आंधी चल सकती है। उन्होंने कहा कि हमने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत संपूर्ण उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। 5 मई तक इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे या फिर धूल भरी हवाएं चलेंगी। एक से पांच मई तक तापमान सामान्य रहेगा और लू नहीं चलेगी। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 15 मई तक मानसून दस्तक दे देगा।



7 मई के बाद फिर पड़ सकती है प्रचंड गर्मी
साथ ही सोमवार से उत्तरपश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी में कमी आएगी और 7 मई तक राहत रहेगी। इसके बाद फिर से प्रचंड गर्मी पड़ सकती है। यह तापमान के बढ़ने पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed