Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drinking water samples from four government schools have failed testing; if standards are not met upon re-testing, water purifiers will be installed.

Hisar News: चार सरकारी स्कूलों के पेयजल नमूने जांच में फेल, दोबारा भी मानक पूरे नहीं हुए तो लगेंगे वाटर प्यूरीफायर

Sat, 21 Nov 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 21 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Drinking water samples from four government schools have failed testing; if standards are not met upon re-testing, water purifiers will be installed.
हिसार। जिले के चार सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल के नमूने जांच में फेल मिले हैं। इनमें दो स्कूल उकलाना खंड और दो हिसार प्रथम खंड के बीड़ बबरान व संजय नगर क्षेत्र के हैं। इन स्कूलों में जमीन से निकलने वाले पानी और सप्लाई के पानी का मिश्रण विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों में दोबारा नमूने लेकर जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। दूसरी बार भी नमूने फेल मिले तो स्कूलों को अपने फंड से वाटर प्यूरीफायर लगवाने होंगे। स्कूलों के पास पर्याप्त बजट नहीं होने पर जिलास्तर पर अतिरिक्त बजट की मांग भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के करीब 300 सरकारी स्कूलों से पेयजल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में चार स्कूलों के पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके बाद विभाग ने इन स्कूलों में दोबारा सैंपल लेने और उनकी जांच करवाने का निर्णय लिया है। दूसरी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में सात दिन के अंदर पेयजल की गुणवत्ता की जांच पूरी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी स्कूलों की जांच रिपोर्ट भी जमा करवानी होगी। अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी स्कूल जांच से वंचित न रहे। निर्धारित समय में जांच पूरी नहीं करवाने और रिपोर्ट जमा नहीं कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -राम रतन, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed