फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drinking water crisis may deepen in the city, department will do rationing from tomorrow

शहर में गहरा सकता है पेयजल संकट, विभाग कल से करेगा राशनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis may deepen in the city, department will do rationing from tomorrow
हांसी। नहर बंदी के कारण शहर में पेयजल संकट गहरा सकता है। चूंकि अब जलघरों में काफी कम पानी बचा है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग राशनिंग करने का फैसला किया है। इसी के तहत मंगलवार को पेयजल आपूर्ति नहीं की जाएगी। पेयजल आपूर्ति में यह कटौती 11 मई तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

जींद रोड स्थित पुराने जल घर के वाटर टैंकों में पानी की मात्रा कम रह गई है। जलघर में पानी की सप्लाई पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी से की जाती है। नहर में पानी नहीं है और 11 मई से पहले नहर में पानी नहीं आएगा। ऐसे में वाटर टैंकों में पानी समाप्त न हो जाए, इसके लिए कटौती की जा रही है। नहर में पानी आने में देरी हुई तो पेयजल आपूर्ति में और भी कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन

कटौती से आधा शहर होगा प्रभावित
विभाग की तरफ से पहले ही कुछ हिस्सों में एक दिन छोड़ कर सप्लाई की जा रही है। राशनिंग करने के बाद लोगों की समस्या और बढ़ने वाली है। पेयजल की कटौती पुराने जलघर विभाग जुड़े इलाकों में की जाएगी। इससे आधा शहर इस कटौती से प्रभावित होगा, जिसमें सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, भगत सिंह रोड, तिकोना पार्क, काठ मंडी, कॉलेज रोड, जवाहर नगर, मॉडल टाउन, शांति निकेतन, मोची मोहल्ला, अमर मार्केट, न्यू सुभाष नगर, काली देवी चौक, कृष्णा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, मुलतान कॉलोनी, यति नगर क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन 60 लाख लीटर पानी की खपत
शहर में प्रतिदिन 6 एमएलडी मतलब 60 लाख लीटर पानी की खपत हैं। शहर के नए जलघर के टैंक में पुराने जलघर के चारों टैंकों की अपेक्षा अधिक पानी स्टोर होता हैं। नए जलघर में 392 एमएलडी पानी स्टोर होता है। वहीं, पुराने जलघर के चारों टैंकों में 250 एमएलडी पानी स्टोर होता है।
वर्जन
शहर की जनता को पानी मिलता रहे, इसके विभाग पानी की कटौती कर रहा है। 11 मई तक कटौती लागू होने से जनता को मंगलवार को पानी नहीं दिया जाएगा।
विक्रम, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed