{"_id":"6643e599accb5dfb8d08cb84","slug":"drain-needs-cleaning-hisar-news-c-21-hsr1005-381677-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आजादनगर के बरसाती नाले को सफाई की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आजादनगर के बरसाती नाले को सफाई की दरकार
Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
हिसार। मानसून आने में अब डेढ़ माह का ही समय शेष है और संबंधित विभागों ने अभी बरसाती नालों की सुध नहीं ली है। शहर के आजाद नगर एरिया में बना बरसाती नाला गंदगी से अटा पड़ा है और मानसून से पहले सफाई की दरकार है। बता दें कि राजगढ़ रोड पर आजाद नगर एरिया में बारिश के पानी की निकासी को लेकर सड़क के दोनों तरफ बरसाती नाले का निर्माण किया हुआ है। यह नाला गली नंबर एक से लेकर गोदारा पेट्रोल पंप तक बना रखा है, जो करीब एक किलोमीटर लंबा है। यहां पंप की मदद से नाले से पानी का उठान कर इसे सीवर लाइन में डाल दिया जाता है।
नाले में कर रखे हैं सीवर के अवैध कनेक्शन
लोगों के अनुसार नाले में सीवर के अवैध कनेक्शन किए हैं, जिस कारण नाले में गाद बन जाती है। इस कारण से मानसून के समय पानी की निकासी में समस्या आती है। वर्तमान में भी नाला काफी जगह से ब्लॉक पड़ा है। इसके अलावा नाले के ज्यादातर हिस्से में जीटी भी नहीं हुई है। बिना जीटी के नाले में पानी कैसे जाएगा। कई जगहों पर नाले की स्लैब टूटी पड़ी है, जिसकी मरम्मत की जाए। इसके अलावा लोगों ने नाले पर पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। इस वजह से भी नाले की सही ढंग से सफाई नहीं हो पाती है।
बारिश के पानी की निकासी में नाला बिल्कुल कामयाब नहीं है। हर साल मानसून के समय यहां सड़क पर जलभराव होता है। इस दौरान कई दुकानों में भी पानी घुस जाता है। विभाग को इस नाले की सही ढंग से सफाई करवानी चाहिए। - जगदीप पूनिया, महासचिव, आजादनगर मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
यह बरसाती नाला मात्र शोपीस बनकर रह गया है। मामूली सी बारिश होने पर ही मुख्य रोड पर पानी भर जाता है। विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। - सुरेंद्र शर्मा, प्रधान, आजादनगर सुधार समिति