फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DPS school bus collides with several vehicles in Hisar, driver accused of being drunk

Hisar: डीपीएस स्कूल की बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक पर नशे में होने का आरोप

Thu, 04 Jul 2024 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 Jul 2024 11:34 AM IST
सार

हिसार में डीपीएस स्कूल की बस एचएयू के गेट नंबर चार के सामने वाले एरिया से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जाती है। सुबह जब स्कूल मय्यड़ गांव के पास पहुंची तो बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। उसके बाद एक बाइक सवार को टक्कर मारी। जिस कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
DPS school bus collides with several vehicles in Hisar, driver accused of being drunk
स्कूल बस - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली हाईवे पर मय्यड़ गांव के पास डीपीएस स्कूल की एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। उसके बाद एक बाइक सवार को टक्कर मारी। बाइक सवार टक्कर लगने से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लोगों की भीड़ ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद बस में सवार विद्यार्थियों को दूसरी बस के जरिए स्कूल में भेजा गया। लोगों का कहना है कि बस चालक शराब के नशे में था। वहीं स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज बलवंत का कहना है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। चालक स्कूल के अंदर है। उस से मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार डीपीएस स्कूल की बस एचएयू के गेट नंबर चार के सामने वाले एरिया से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जाती है। सुबह जब स्कूल मय्यड़ गांव के पास पहुंची तो बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। उसके बाद एक बाइक सवार को टक्कर मारी। जिस कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को संभाला और उसे उपचार के लिए अस्तपाल भेजा। लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस को मामले से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को स्कूल लेकर गई। वहीं हादसे का पता चलने पर बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रशासन की तरफ से अभिभावकों को आश्वासन दिया कि सभी बच्चें सुरक्षित है। वहीं ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने बलवंत ने बताया कि बारिश में बस के ब्रेक फेल हो गए जिस कारण चालक से बस नियंत्रण नहीं हो पाई और कई वाहनों को टक्कर लग गई। बस में सवार सभी विद्यार्थी सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed