फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Double murder: Mahapanchayat of Khaps of North India will be held in Budana on 16th February.

दोहरा हत्याकांड : बुडाना में 16 फरवरी को होगी उत्तर भारत की खापों की महापंचायत

Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Double murder: Mahapanchayat of Khaps of North India will be held in Budana on 16th February.
 दोहरे हत्याकांड मामले में आयोजित महापंचायत में हिस्सा लेते ग्रामीण
नारनौंद। खंड के गांव बुडाना में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 15 फरवरी तक न्याय नहीं मिला तो 16 फरवरी को उत्तर भारत की सभी खाप पंचायतों को बुलावा भेज कर महापंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसको लेकर 51 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। महापंचायत की अध्यक्षता ढांडा गोत्र के संरक्षक जियालाल ढांडा ने की। पंचायत में मौजूद मास्टर चंद्रप्रकाश, जयबीर ढांडा, संदीप भारती, नरेश गतोली, शमशेर सिंह, राजेंद्र, राजेश गिल, हरकेश, मनदीप, गुरमीत, ओमप्रकाश इत्यादि ने बताया कि पांच नवंबर को गांव के जयबीर और 16 नवंबर को कृष्णा की हत्या कर दी गई थी। अगर पुलिस सही तरीके से कार्रवाई करती तो कृष्णा की हत्या नहीं होती।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। इस मामले के मास्टरमाइंड को भी पुलिस नहीं पकड़ पाई है। न्याय की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले ढाई महीने से गांव बुडाना में ही धरना दे रहे हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर ग्रामीण मुख्यमंत्री, डीजीपी हरियाणा, हिसार आईजी, हांसी एसपी सहित अनेक पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले के मास्टरमाइंड सहित जो भी इसमें शामिल है उनको जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को उत्तर भारत की खापों की पंचायतें गांव में महापंचायत कर बड़ा निर्णय लेकर आरपार की लड़ाई की रूपरेखा तैयार करेगी।

51 सदस्यों की कमेटी खापों व अनेक सामाजिक संगठनों से संपर्क करके उनको 16 फरवरी की महापंचायत का न्योता देगी। पुलिस और सरकार को 16 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया है। इससे पहले कमेटी प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का भी प्रयास करेगी। इस अवसर पर दीपक ढुल, जगदीश गामड़ा, नरेश ढांडा, बलवान लोहान, पूर्व सरपंच सत्यवान उर्फ सत्तू इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed