फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Girls dont tease, if you come to study then study...; Perches put up outside Hisar DN College

Hisar: लड़किया मत छेड़ा करो, पढ़ने आते हो तो पढ़ाई करो...; डीएन कॉलेज के बाहर लगे पर्च

Thu, 07 Dec 2023 01:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

बुधवार सुबह 9 बजे के करीब बाइक पर सवार तीन युवक डीएन कॉलेज के बाहर पहुंचे। तीनों युवकों के पास पर्चें थे। बाइक से उतरने के बाद तीनों युवकों ने कॉलेज के बाहर लगी ग्रिल और दीवारों पर पर्चें लगा दिए। युवकों ने करीब 15 पर्चें लगाए हैं।

विज्ञापन
Girls dont tease, if you come to study then study...; Perches put up outside Hisar DN College
दयानंद महाविद्यालय के बाहर लगा पर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के डीएन कॉलेज के बाहर लगे चेतावनी भरे पर्चें दिनभर चर्चा का विषय बने रहे। साफ शब्दों में चेतावनी लिखी हुई है कि हमारे किसी भी लड़के को दिक्कत हुई तो पूरे कॉलेज को दिक्कत हाेगी। लड़कियां मत छेड़ा करो, पढ़ने आते हो तो पढ़ाई करो। माहौल गर्म हुआ तो शहर थाना पुलिस और गुप्तचर विभाग के कर्मी शिक्षण संस्थान के बाहर पहुंचे। दीवारों और ग्रिल पर लगे पर्चों को पढ़ा। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। शहर थाना पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


तीन युवकों ने लगाए पर्चें
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे के करीब बाइक पर सवार तीन युवक डीएन कॉलेज के बाहर पहुंचे। तीनों युवकों के पास पर्चें थे। बाइक से उतरने के बाद तीनों युवकों ने कॉलेज के बाहर लगी ग्रिल और दीवारों पर पर्चें लगा दिए। युवकों ने करीब 15 पर्चें लगाए हैं। तीनों युवकों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जब कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों ने पर्चें देखे तो माहौल गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर कॉलेज के बाहर लगे पर्चें वायरल हुए तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तीनों युवकों की जानकारी हासिल कर ली है।
विज्ञापन


आप लोग कॉलेज में पढ़ाई के लिए आते हो तो पढ़ाई करो
किसी ग्रुप वगैरा के चक्कर में मत पड़ो वरना हमारा आना-जाना ऐसे ही लगा रहेगा। हमारे साथ वाले किसी भी लड़के को दिक्कत हुई तो दिक्कत पूरे कॉलेज को होगी। अगर, आप लोग हमे नहीं जानते तो आप जरूर इस शहर में नए हो। ये जो सबकुछ हुआ दो दिन पहले ये ही हमारा बिजनेस है। तो हम बस यहीं कहना चाहते है कि कॉलेज में आओ तो पढ़ाई करो। यहां आकर भाईगिरी मत करो। और लड़कियां मत छेड़ा करो, अच्छे से रहो। सुख शांति से पढ़ाई करो और ये लड़कियां छेड़ने वाले सुधर जाओ। - मसूरी कंपनी, शिवा ग्रुप हिसार, विकास
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
दयानंद महाविद्यालय के बाहर लगे पर्चें को पढ़ा है। मामले की जांच कर रहे हैं। अगर कोई कार्रवाई बनती होगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी जांच जारी है। - कुलदीप सिंह, शहर थाना प्रभारी, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed