फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Don't stress, the right plan gives success in the exam

Hisar News: तनाव न लें, सही योजना दिलाती है परीक्षा में कामयाबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Don't stress, the right plan gives success in the exam
हिसार। तनाव नहीं, सही योजना दिलाती है परीक्षा में कामयाबी। यह केवल एक पंक्ति नहीं, बल्कि परीक्षा में सफलता का मूल मंत्र है। परीक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह विद्यार्थियों की योजना, धैर्य, आत्मविश्वास और जीवनशैली की भी परीक्षा होती है। पूरे सत्र में नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, निरंतर अभ्यास, मानसिक संतुलन और सही खान-पान ही बेहतर परिणाम की मजबूत नींव रखते हैं। विशेषज्ञों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के अनुभव भी इसी बात की पुष्टि करते हैं कि सफलता अंतिम दिनों की नहीं, बल्कि पूरी तैयारी की देन होती है।
विज्ञापन

----------
योजना और अभ्यास से ही मिलती है सफलता
परीक्षा की तैयारी अंतिम दिनों की मेहनत नहीं, बल्कि पूरे सत्र की सुनियोजित योजना होती है। विद्यार्थियों को प्रत्येक अध्याय के संक्षिप्त नोट्स समय पर तैयार करने चाहिए। अभ्यास प्रश्न और पुराने प्रश्नपत्र आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। परीक्षा से पहले केवल दोहराव करें, नई सामग्री से बचें। कठिन अध्यायों को अधिक समय दें।
विज्ञापन

- विकास गोदारा, शिक्षक, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जहाजपुल।
----------
समय प्रबंधन से घटता है परीक्षा का दबाव
विद्यार्थी जीवन में समय प्रबंधन सबसे अहम है। नियमित अध्ययन और कठिन विषयों को छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ने से डर कम होता है। समय-समय पर पुनरावृत्ति जरूरी है। शिक्षक के निर्देशों का पालन और मानसिक शांति के साथ किया गया अध्ययन बेहतर परिणाम दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश रेढू, शिक्षक, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जहाजपुल
----------
निरंतर अभ्यास से बदली सफलता की कहानी
10वीं की परीक्षा में अच्छे अंक मेरे लिए गर्व का विषय रहे। शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग से गणित-विज्ञान जैसे विषय आसान लगे। छोटे लक्ष्य बनाकर रोज अभ्यास किया। पुनरावृत्ति और आत्ममूल्यांकन से कमजोरियां दूर हुईं और आत्मविश्वास बढ़ा।
- नैन्सी, जागृति सी.से. स्कूल।
------------
हार से नहीं, हौसले से मिलती है जीत
पिछले वर्ष अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी मैंने हार नहीं मानी। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बनाई योजना पर नियमित अभ्यास किया। कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दिया। इस बार बेहतर अंक आए। यह सिखाता है कि आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल होता है।

- मीनाक्षी, जागृति सी.से. स्कूल।
------------
सही खान-पान भी सफलता का हिस्सा
परीक्षा के दिन हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन जरूरी है। सुबह का नाश्ता दिमाग को सक्रिय रखता है। दूध, फल, दलिया, अंडा लाभकारी हैं। रात को हल्का भोजन नींद और पाचन बेहतर रखता है, जिससे एकाग्रता बनी रहती है।
- किरण, डायटीशियन, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed