{"_id":"6577f24dd24067f12c0eab6b","slug":"dont-let-a-broken-sewer-cover-take-away-your-life-hisar-news-c-21-hsr1020-277251-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टूटे सीवर के ढक्कन छीन न ले आपकी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टूटे सीवर के ढक्कन छीन न ले आपकी जिंदगी
Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
हिसार।
शहर में टूटे सीवर के ढक्कन हादसों को न्योता दे रहे हैं। पटेल नगर, पुष्पा कॉम्पलेक्स, कैमरी रोड, अर्बन एस्टेट-2 सहित अन्य एरिया में सीवर मैनहोल के ढक्कन टूटे पड़े हैं। किसी ढक्कन में छेद हो चुका है तो कोई बीच से टूटा पड़ा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से ढक्कन नहीं बदले गए हैं। शायद विभाग बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। कई जगह जीटी (गली ट्रेप) भी टूट चुकी हैं। उधर, वार्ड-17 के पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा का कहना है कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से लेकर एसडीओ को ढक्कन बदलवाने के लिए बोला जा चुका है। हर बार अधिकारी झूठा आश्वासन दे रहे हैं।
बता दें, कि पटेल नगर में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे मनोहर कॉलोनी में एक साल से सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है। ढक्कन से सरिये तक दिखाई दे रहे हैं। कई बार अधिकारियों को बताने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी प्रकार पटेल नगर कैंप में गली नंबर-11 में डेढ़ महीने से ढक्कन टूटा हुआ है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। इसी प्रकार पटेल नगर स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में करीब एक माह से जीटी का ढक्कन टूटा है। अर्बन एस्टेट-2 में कम्यूनिटी सेंटर के पास आधा ढक्कन सीवर का अंदर दिखाई दे रहा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कैमरी रोड पर ओमानंद आश्रम वाली गली में दो दिन से सीवर ओवरफ्लो है। सीवर का पूरा ढक्कन खुला है। लोगों ने अपने बचाव के लिए सीवर मैनहोल में लकड़ी लगाई हुई है।
मंगलवार को कर्मचारी भेजकर टूटे सीवर के ढक्कनों को बदलवा दिया जाएगा। जहां-जहां ढक्कन टूटे हैं या फिर लगे नहीं है, वहां नए ढक्कन लगवाए जाएंगे।
- गिरिश कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग