फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Domestic flights will start from Hisar airport in April

अप्रैल में हिसार हवाई अड्डे से शुरू होंगी घरेलू उड़ान, इसी माह तय होंगे रूट : दुष्यंत चौटाला

Sat, 13 Jan 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 13 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Domestic flights will start from Hisar airport in April
हिसार। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारा लक्ष्य अप्रैल तक हिसार के हवाई अड्डे से कम से कम दो घरेलू उड़ान शुरू करने का है। चार दिन पहले ही एलाइंस एयर के अधिकारियों से सार्थक बैठक हो चुकी है। 18 से 20 जनवरी के बीच हैदराबाद की विंगस इंडिया से भी जल्द एग्रीमेंट होने की उम्मीद है। इसी माह रूट तय होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट हिसार हवाई अड्डे के कार्य में लेकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार अप्रैल 2024 से एलायंस एयर के दो 48 से 70 सीटर प्लेन हिसार और अंबाला को अपनी सेवाएं करेंगे। इसके तहत प्रतिदिन एक फ्लाइट सुबह दिल्ली से चलकर हिसार, हिसार से अहमदाबाद, अहमदाबाद से जयपुर, जयपुर से हिसार और हिसार से फिर दिल्ली तक रहेगी। दूसरी फ्लाइट दिल्ली से हिसार, हिसार से जम्मू, जम्मू से हिसार और हिसार से फिर दिल्ली तक उड़ान भरेगी। इसके अलावा एक स्पेशल साप्ताहिक चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी के लिए हिसार से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से देहरादून, धर्मशाला व कुल्लू तक उड़ान भरेगी।
विज्ञापन

टर्मिनल एक्सटेंशन का काम फरवरी में होगा पूरा
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एयर कंट्रोल ट्रैफिक टावर जनवरी के अंत तक बन कर तैयार हो जाएगा। नए बेड का इक्विपमेंट भी एयरपोर्ट अथारिटी ने इंस्टाल करने शुरू कर दिए हैं। रन-वे के दोनों तरफ जो बरम बनने थे वे भी फरवरी तक पूरे हो जाएंगे। टर्मिनल एक्सटेंशन का काम भी फरवरी तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार हवाई अड्डा शुरू होने से 3200 एकड़ में इंडस्ट्रियल मेन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में औद्योगिक इकाइयां शुरू होंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से मुक्ति के लिए एलिवेटेड रोड की डीपीआर बन चुकी है। जाइका को भी उनकी ओर से लिख कर दे दिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 17 जनवरी को इसकी फाइनल प्रेजेंटेशन है, जैसे ही ये अप्रूवल होगा इस काम को हम टेंडर प्रोसेस में ले आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed