फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Doctors and nursing staff received threats, sat on strike for two hours

Hisar News: चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को मिली धमकी, दो घंटे हड़ताल पर बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Doctors and nursing staff received threats, sat on strike for two hours
हिसार। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में बुधवार देर रात जुगलान गांव के 2 गुटों में लड़ाई हो गई थी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने डॉक्टरों व नर्सिंग ऑफिसर के साथ धक्का-मुक्की की और धमकी भी दी। इसके विरोध में सिविल अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ओपीडी बंद कर वीरवार दोपहर 12 बजे से दो बजे तक हड़ताल पर रहे। सीएमओ कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, दो घंटे इंतजार करने के बाद मरीजों को बिना दवा लिए घर लौटना पड़ा। उधर, हड़ताल की सूचना मिलने पर एसपी ने सुरक्षा के मद्देनजर 6 पुलिसकर्मी तैनात कराए, जिसके बाद हड़ताल खत्म की गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दोपहर 12 बजे सभी चिकित्सक और नर्सिंग ऑफिसर वार्ड और ओपीडी से बाहर आकर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. राजीव, डाॅ. सुरेंद्र बिश्नोई, डाॅ. दिव्या मोहन, डाॅ. गुलशन महता, डॉ. रामअवतार, डाॅ. मंजू हुड्डा ने बताया कि अस्पताल परिसर के अंदर आए दिन चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर के साथ घटनाएं हो रही हैं। परिसर के अंदर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कभी भी कोई भी घटना हो सकती है। इस बारे में पीएमओ से बात की तो उन्हाेंने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया। जिस कारण चिकित्सकों में रोष है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन

शाम 5 बजे तक का समय दिया
प्रदर्शन के दौरान चिकित्सक और नर्सिंग ऑफिसर ने पुलिस प्रशासन को पांच बजे तक का समय दिया ओर कहा कि अगर, पांच बजे तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो पांच बजे के आपातकालीन सेवाएं भी बंद कर दी जाएगी। इसके बाद बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे कई बार अस्पताल परिसर में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी के बाहर लगी रही भीड़
वीरवार दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक चिकित्सक अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। ऐसे में चिकित्सकों की ओपीडी के बाहर मरीजाें की लाइन लगी रही। ओपीडी के बाहर बैठे मरीज दो घंटे तक चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे। आलम ये रहा कि दो घंटे इंतजार करने बाद मरीजों को बिना दवा लिए ही घर लौटना पड़ा।
एक घंटे से कर रहे हैं इंतजार
अग्रसेन कॉलोनी से आई महिला ने बताया कि बेटे कुश को एलर्जी की शिकायत के चलते दवा दिलवाने के लिए अस्पताल लेकर आई थी। 11.30 बजे के करीब अस्पताल पहुंच गई थी। ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने से पहले पर्ची कटवाई। जब चिकित्सक को दिखाने के लिए ओपीडी के बाहर गए तो पत चला चिकित्सक हड़ताल पर चले गए है। इंतजार करने के बाद बिना दवा लिए ही घर लौटना पड़ा।
पता नहीं कब आएंगे चिकित्सक
कैमरी मार्ग की रहने वाली महिला प्रवीन ने बताया कि वह बेटे युवराज को दिखाने के लिए अस्पताल आई थी। ओपीडी की पर्ची कटवाने के बाद फिजिशियन के पास आए। वहां आने पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर चले गए है। दो घंटे तक उनके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन चिकित्सक नहीं आया।

पहले थी पुलिस चौकी
नागरिक अस्पताल परिसर के अंदर पहले पुलिस चौकी थी। लेकिन कई साल पहले पुलिस चौकी को बंद कर दिया था। पिछले कुछ समय से अस्पताल प्रशासन की तरफ से पुलिस विभाग को पुलिस चौकी खोलने की डिमांड भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed