फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   doctor protest, doctor protest in Hisar, CMO suspend case in Hisar, Hisar

सीएमओ के समर्थन में आए निलंबन से नाराज डॉक्टर

Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
doctor protest, doctor protest in Hisar, CMO suspend case in Hisar, Hisar
सीएमओ के समर्थन में आए निलंबन से नाराज डॉक्टर - फोटो : bureau

सीएम विंडो पर आई शिकायत पर एक्शन न लेने के मामले में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने सीएमओ को निलंबित करने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) शनिवार को सीएमओ कार्यालय में एकत्रित हुई और मीटिंग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीएम विंडो के मामले में जो एक्शन लिया, उसका तरीका बेहद गलत है।

विज्ञापन


इस कार्रवाई से पहले कोई संदेश या कारण बताओ नोटिस भेजा जाना चाहिए था। आखिर कहां आपत्ति थी, इस बारे सीएमओ को सूचना भी दी जानी थी। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार इस मामले पर पुनर्विचार करे, वरना इस मामले को प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा। एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलेगा। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. यशपाल ने बताया कि मामला 31 दिसंबर 2014 का है। उस वक्त तत्कालीन सीएमओ कोई और थे। जब डॉ. ग्रेवाल आए तो उन्होंने इस मामले की फिर नए सिरे से कमेटी गठित कर जांच करवाई और नियमों के अनुसार जो वास्तविक रिपोर्ट थी, वही तैयार कर भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि दोनों ही जांच रिपोर्ट नियमों का अध्ययन करके वास्तविक स्थितियों के अनुसार की गई। 
विज्ञापन


हो जाता है मनोबल कमजोर
एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि एक जिलास्तर के अधिकारी के खिलाफ अगर इस तरह की कार्रवाई हो तो एक अधिकारी का मनोबल कमजोर पड़ जाता है। सीएम विंडो में जो शिकायत की है, उसकी रिपोर्ट दी जा चुकी है। इस अवसर पर एसोसिएशन से डॉ. आशीष राणा, डॉ. सुधीर, डॉ. शमशेर, डॉ. सुनील, डॉ. एमके गर्ग, डॉ. ज्ञानेंद्र, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. जितेंद्र, डॉ. तरुण, डॉ. धर्मेंद्र  कौशिक, डॉ. रविंद्र सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आए ऑर्डर, सीट पर बैठे रहे सीएमओ जेएस ग्रेवाल
उधर, पूरा दिन सीएमओ डॉ. जेएस ग्रेवाल पूूरा दिन अपनी सीट पर बैठे रहे। उनके कार्यालय में देर शाम तक कोई भी निलंबन के ऑर्डर फैक्स या मेल के माध्यम से नहीं पहुंचे। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. यशपाल ने कहा कि विभाग के पास फिलहाल कोई ऐसा ऑर्डर नहीं आया है। फिलहाल ये सब मीडिया रिपोर्ट के आधार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed