फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Do not download remote access apps even by mistake, you will lose money

Hisar News: भूलकर भी डाउनलोड न करें रिमोट एक्सेस वाली क्विक सपोर्ट, एनीडेस्क, टीम व्यूअर एप, गवां देंगे रकम

Thu, 05 Sep 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Do not download remote access apps even by mistake, you will lose money
हांसी में विद्यार्थियों को जागरूक करते पुलिसकर्मी। 
हांसी। उमरा के राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जागरूक करने के लिए राहगीरी आयोजन किया गया। इस दौरान साइबर थाने के कर्मचारियों ने बताया कि मोबाइल में रिमोट एक्सेस वाली क्विक सपोर्ट, एनीडेस्क, टीम व्यूअर एप को प्ले- स्टोर से डाउनलोड न करें, नहीं तो साइबर अपराध आपके खाते को खाली कर देंगे।
विज्ञापन

प्रधान सिपाही प्रवीन कुमार ने बताया कि हर व्यक्ति को साइबर अपराध के खतरों व उनके बचाव के बारे जागरूक हो सके। बढ़ रहे नशे पर रोकथाम लगाने व नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक किया जा रहा है। प्रबंधक थाना सदर जोगेंद्र ने बताया कि साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर शिकायत पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें व www.cybercrime.gov.in पर आनलाइन शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंधक अफसर थाना सदर जोगेंद्र सिंह, थाना साइबर क्राइम के सहायक उप निरीक्षक रामबिलास, मुख्य सिपाही प्रवीन, मुख्य सिपाही प्रदीप, थाना सदर के मुख्य सिपाही रवि व राजकीय विद्यालय उमरा की प्रिंसिपल त्रिलोकचंद कौर, अध्यापक प्रदीप, सुभाष, कोच संदीप मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed